9th Hindi NCERT CBSE Books

9th CBSE Hindi Mid Term Examination Question Paper 2019

9th CBSE Hindi Mid Examination Question Paper (2019-20)

School Name: Himalayan Public School, Sector 13, Rohini, Delhi 110085 India
समय: 3 घंटे
अंक: 80
दिनांक: 09/09/2019
कक्षा: IX
विषय: Hindi

सामान्य निर्देश:

  1. इस प्रश्न पत्र में चार खंड हैं – क, ख, ग, और घ।
  2. चारो खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  3. यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमशः दीजिए।

खण्ड – क

प्रश्न: 1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए? [9]

आपका जीवन एक संग्राम-स्थल है, जिसमें आपको विजयी बनना है। महान जीवन के रथ के पहिये फूलों से भरे नंदन वन से नहीं गुजरते, कंटकों से भरे बीहड़ पथ पर चलते हैं। आपको ऐसे ही महान जीवन पथ का सारथी बनकर यात्रा को पूरा करना है। जब तक आपके पास आत्मविशास का दुर्जय शस्त्र नहीं है, न तो आप जीवन की ललकार का सामना कर सकते हैं, न जीवन संग्राम में विजय प्राप्त कर सकते हैं और न महान जीवन के सोपानों पर चढ़ सकते हैं। पथ पर आप बढ़ रहे हैं, दुख और निराशा की काली घटाएँ आपके मार्ग पर छा रही हैं। आपत्तियों का अंधकार मुँह फैलाए आपकी प्रगति को निगलने के लिए बढ़ा चला अ रहा है, लेकिन आपके हृदय में आत्मविश्वास की दृढ ज्योति जगमगा रही है, तो इस दुख एवं निराशा का कुहरा उसी प्रकार कट जाएगा, जिस प्रकार सूर्य की किरणों के फूटते ही अंधकार भाग जाता हैं।

  1. जीवन क्या है? और आपको क्या बनाना है? [2]
  2. महान जीवन के रथ के पहिये कहाँ चलते हैं? [2]
  3. जिनके पास आत्मविश्वास नहीं है वे क्या नहीं कर सकते हैं। [2]
  4. निराशा की काली घटाएँ किस प्रकार समाप्त हो जाती है? [2]
  5. गद्यांश का उचित शीर्षक बताए। [1]

प्रश्न: 2. निम्निलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढकर नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: [6]

लाल हुए काले लोहे को
जैसा चाहे वैसा मोड़।
मार हथौड़ा
कर कर चोट
थोड़े नहीं अनेकों गढ़ ले
फौलादी नरसिंह करोड़
मार हथौड़ा
कर कर चोट
लोहू और पसीने से ही
बंधन की दीवारें तोड़
मार हथौड़ा
कर कर चोट
दुनिया की जाती ताकत हो
जल्दी छवि से नाता जोड़!

  1. लोहे की क्या विशेषता बताई गई है? [2]
  2. ‘लोहू और पसीने से ही बंधन की दीवारे तोड़े’ – का आशय स्पष्ट करें। [2]
  3. पद्यांश का भाव अपने शब्दों में बताएँ। [2]

या

कठपुतली
गुस्से से उबली
बोली – ये धागे
क्यों है मेरे पीछे – आगे
इन्हें तोड़ दो,
मुझे मेरे पाँवों पर छोड़ दो।
सुनकर बोली और और
कठपुतली
कि हाँ
बहुत दिन हुए
हमें अपने मन के छंद हुए।
मगर ………………………..
पहली कठपुतली सोचने लगी ….
ये कैसी इच्छा
मेरे मन में जागने लगी।

  1. कठपुतली को गुस्सा क्यों आया?
  2. ‘हमें अपने मन के छंद हुए’ का भाव स्पष्ट करे।
  3. कठपुतली किससे बंधी होती है और वह अपने पैरों पर छोड़ने के लिए क्यों कह रही है?

खण्ड – ख (व्यावहारिक व्याकरण)

प्रश्न: 3. निम्नलिखित शब्दों का वर्ण – विच्छेद कीजिए – [2]

(1) मार्मिक     (2) आविष्कार

अथवा

(1) स्वर्गीय     (2) कृपा

प्रश्न: 4. (क) निम्निलिखित शब्दों में उचित स्थान पर अनुनासिक लगाइए। [1]

(1) महिलाए   (2) उंगली

(ख) निम्निलिखित शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार लगाइए। [1]

(1) गोद    (2) अंत

(ग) उचित स्थान पर नुक्ता लगाइए।

(1) जिंदगी     (2) फकीर

प्रश्न: 5. (क) निम्निलिखित शब्दों की सन्धि विच्छेद करो। (किन्ही दो की) [2]

(1) अनुदित    (2) चिकित्सालय     (3) गणेश

(ख) निम्निलिखित शब्दों की सन्धि कीजिए। (किन्ही दो की)

(1) अत + एव       (2) परि + नाम    (3) योगी + इन्द्र

प्रश्न: 6. (क) निम्निलिखित शब्द में से मूल शब्द व प्रयुक्त उपसर्ग को अलग – अलग कीजिए [1]

(क) कुदष्टि       अथवा       (ख) कमअक्ल

(ख) निम्निलिखित शब्दों में से मूल शब्द व प्रत्यय को अलग कीजिए।

(1) चौधराइन    (2) भुलक्कड

अथवा

(1) लड़ाकू    (2) कथित

प्रश्न: निम्नलिखित में से किन्हीं तीन वाक्यों में विराम-चिन्ह लगाइए। [3]

  1. चंद्रकांत ने कहा नहीं यह कैसे हो सकता है।
  2. अरे कमला कब गई जब मैं मिला था वह कुछ नहीं बोली।
  3. छायावाद के चार प्रमुख कवि है प्रसाद निराला पंत और महोदवी।
  4. गोदान भारतीय कृषक जीवन की व्यथा है।

खण्ड – ग: 9th Hindi Mid Term Examination

प्रश्न: 8. निम्निलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। [2+2+1]

  1. चढाई के समय एवरेस्ट की स्थिति कैसी थी?
  2. लड़के को बचाने के लिए बुढिया माँ ने क्या-क्या उपाय किए।
  3. लेखिका को देखकर ‘की’ हक्का क्यों रह गया?

प्रश्न: 9. जब अतिथि चार दिनों तकनहीं गया तो लेखक के व्यवहार में क्या – क्या परिवर्तन आए? [5]

अथवा

कवियों की धारणा को लेखक ने युक्तिशून्य क्यों कहा है? तथा पहाड़ लुप्त कर देने वाले कीचड़ की क्या विशेषता है?

प्रश्न: 10. पठित कविताओं के आधार निम्निलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। [2+2+1]

  1. ‘जाकी अंग अंग’ बास समानी’ पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
  2. ‘जहाँ काम आवे सूई, कहा करे तरवारि’ पंक्ति का भाव स्पष्ट करें।
  3. सुखिया के पिता पर क्या आरोप लगाकर उसे दंडित किया गया?

प्रश्न: 11. चरों छंदों में कवि ने आदमी के सकारात्मक और नकारात्मक रूपों को परस्पर किन-किन रूपों में रखा है? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए। [5]

अथवा

‘एक फूल की चाह’ कविता का सार अपने शब्दों में लिखिए।

प्रश्न: 12. (क) साँप का ध्यान बँटाने के लिए लेखक ने क्या-क्या युक्तियाँ अपनाई? [3]

अथवा

गिल्लू की किन चेष्टाओं से यह आभास मिलने लगा था कि अब उसका अंत समय समीप है।

(ख) ‘स्मृति’ पाठ को पढने के बाद किन-किन बाल -सुलभ शरारतों के विषय में पता चलता है? [2]

प्रश्न: 13. निम्निलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए: [5]

(क) प्रदूषण की समस्या:

  1. प्रदुषण बढने के कारण
  2. प्रदूषण की समस्या तथा उससे हानियाँ
  3. प्रदूषण के प्रकार
  4. प्रदूषण रोकने के उपाय

(ख) अवसर को मत खोइए

  1. मानव जीवन में अवसर का महत्त्व
  2. बिता हुआ अवसर कभी नहीं लौटता
  3. अवसर का सदुपयोग

(ग) दैनिक जीवन में कम्प्यूटर का महत्त्व

  1. कंप्यूटर युग
  2. संचार-क्रांति में सहायक
  3. एकता दृढ करने में सहयोग

प्रश्न: 14. अपने मित्र को पत्र लिखकर साक्षरता-अभियान के अंतर्गत आपके द्वारा किया गया सहयोग व कार्यों का विवरण दें। [5]

अथवा

परीक्षा में असफल हुए छोटे भाई को सांत्वना पत्र लिखो।

प्रश्न: 15. महिलाओं के प्रति बढती अपराधी गतिविधियों पर दो नागरिकों के बीच वार्तालाप लिखो। [5]

अथवा

मसूरी यात्रा पर दो सहेलियों / मित्रों के बीच हुई वार्तालाप लिखो।

प्रश्न: 16. कंपनी में कर्मचारियों की नियुक्ति पर विज्ञापन तैयार करें। [5]

अथवा

रक्तदान शिविर के आयोजन का विज्ञापन तैयार करें।

प्रश्न: 17. नीचे दिए गए चित्र को देखकर अपने शब्दों में वर्णन करें। [5]

Check Also

10th Class CBSE Social Science Books

10th CBSE Board Social Science Pre-board Test Year 2023-24

10th Social Science Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia Public School, Ahinsa Marg, Sector 9, …

One comment

  1. प्रीति

    बहुत बहुत धन्यवाद!