अपठित गद्यांश Hindi Unseen Passages V [07]
जब रवींद्रनाथ अपने इलाज के लिए लंदन में थे तो उनके मित्र और प्रसिद्ध चित्रकार सर विलियम रॉथेन्सटाइन ने कवि की अनूदित कविताएँ पढ़ीं। उन्हें ये कविताएँ इतनी पसंद आईं कि वे उन्हें आइरिश कवि डब्लू.बी. येट्स के पास ले गए। इस महान कवि ने रवींद्रनाथ की कविताओं का मूल्य समझा और कहा “संपूर्ण पश्चिमी समाज उन जैसे कवि की प्रतीक्षा के रहा था।”
येट्स के निमंत्रण पर कई कोग रवींद्रनाथ से मिलने आए। सबने उनकी भावपूर्ण कविताओं की प्रशंसा की। उन लोगों में से एक सी. एफ. एंड्रयूज ने कहा, “मैं स्वयं को हाथों में सौंपता हूँ। मैं स्वयं को आपके हाथों में सौंपता हूँ। मैं स्वयं को आपके कार्य के लिए समर्पित करता हूँ। आप मुझे आदेश दीजिए।”
यही सी. एफ. एंड्रयूज पश्चिम के एक मिशनरी थे जो सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली में पढ़ाने आए थे। लेकिन उन्होंने शांतिनिकेतन में प्रवेश लेने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। वे भारत के गरीब और शोषित लोगों के दुख को गहराई से अनुभव करते थे और अपना अधिकतर समय उनकी सहायता और कष्ट दूर करने में लगाते थे। सब उन्हें दीनबंधु कहते थे।
(क) विलियम रॉथेन्सटाइन को किसकी कविताएँ बहुत अच्छी लगीं?
- डब्लू. बी. येट्स की
- सी. एफ. एंड्रयूज की
- रवींद्रनाथ की
- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की
(ख) ‘मैं स्वयं को आपके हाथों में सौंपता हूँ’ – ऐसा एंड्रयूज ने क्यों कहा?
- रवींद्रनाथ की कविताओं से प्रभावित होकर
- रवींद्रनाथ को प्रभावित करने के उद्देश्य से
- रवींद्रनाथ को आश्वासन देने के भाव से
- इनमें से कोई नहीं
(ग) सी. एफ. एंड्रयूज ने अपनी नौकरी क्यों छोड़ दी?
- शांतिनिकेतन में नौकरी करने के लिए
- शांतिनिकेतन में रहने के लिए
- शांतिनिकेतन में प्रवेश लेने हेतु
- शांतिनिकेतन को आर्थिक मदद करने के लिए
(घ) लोग निम्नलिखित में से किसे दीनबंधु कहते थे?
- महात्मा गाँधी को
- रवींद्रनाथ को
- सी. एफ. एंड्रयूज को
- डब्लू. बी. येट्स को
(ड़) ‘प्रशंसा’ शब्द का विपरीतार्थी इनमें से कौन-सा शब्द है?
- अनुशंसा
- निंदा
- बढाई
- स्तुति
(च) निम्निलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है?
- प्रशंसा
- सहायता
- गहराई
- शोषित
Class Notes NCERT Solutions for CBSE Students