Friday , April 19 2024
Unseen Passages

अपठित गद्यांश Hindi Unseen Passages V

अपठित गद्यांश Hindi Unseen Passages V [06]

समूची दुनिया में जंगल कटने से मौसम-चक्र, जल-चक्र में परिवर्तिन, वायुमंडल के तापक्रम में बेतहाशा वृद्धि अब चिंता का विषय है। पिछले कुछ वर्षों में यह चिंता और अधिक गहराई है। पिछले दशक में 15 करोड़ हेक्टेयर से भी अधिक कटिबंधीय वनों का सफाया हुआ है। पुनः वनीकरण के प्रयास निर्धारित लक्ष्य से बहुत कम हैं। अब तक केवल 3 करोड़ 70 लाख हेक्टेयर में ही वृक्षारोपण हो पाया है। लेटिन अमेरिका, अफ्रीका और एशिया सर्वाधिक प्रभावित महाद्वीप हैं। लगातार जंगल कटने से पर्यावरण असंतुलन बढ़ा है। स्पेन के एक इंजीनियर एंटोनियो इवानेज अल्वा ने कुदरती पेड़ों के संभावित विकल्प के रूप में प्लास्टिक के पेड़ों को विकसित किया है। पोलीपेरेथेन से बने ये कृत्रिम पेड़ रात में अपनी सतह पर जमा होने वाली ओस को सोखते हैं और दिन में धीरे-धीरे हवा में मुक्त करते हैं। इस प्रक्रिया से आसपास का तापमान कम हो जाता है। तापक्रम में यही कमी वर्षा को प्रेरित करती है।प्लास्टिक के इन कृत्रिम पेड़ों को अगर रेगिस्तान में उगने वाले प्राकृतिक पौधों के साथ पर्यावरण सुधार के लिए प्रयोग में लाया जाए तो इससे अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इनमें वर्षा कर्म भी नियमित करने में मदद मिल सकती है।

प्रश्न:

(क) वायुमंडल के तापमान में वृद्धि, मौसम-चक्र में परिवर्तन का क्या कारण है?

  1. वनीकरण के प्रयास
  2. वन क्षेत्र में वृद्धि
  3. वनों का सफाया
  4. वृक्षारोपण किया जाना

(ख) इवानेज अल्वा के द्वारा प्लास्टिक के पेड़ों को विकसित करने का उद्देश्य था-

  1. वर्षा में बेतहाशा वृद्धि
  2. वायुमंडलीय तापमान में अत्यधिक गिरावट
  3. वन क्षेत्र में वृद्धि
  4. प्राकृतिक पेड़ों का विकल्प प्रस्तुत करना

(ग) निम्निलिखित में से वर्षा को कौन प्रेरित करता है?

  1. तापमान में वृद्धि
  2. तापमान में कमी
  3. तापमान का यथावत रहना
  4. इनमें से कोई नहीं

(घ) प्लास्टिक के पेड़ दिन में क्या मुक्त करते हैं?

  1. ऑक्सीजन
  2. नमी (ओस)
  3. कार्बन-डाईऑक्साइड
  4. ऊष्मा

(ड़) ‘पर्यावरण’ शब्द का उचित संधि-विच्छेद है-

  1. पर्य + आवरण
  2. पर्या + वरण
  3. पर + आवरण
  4. परि + आवरण

(च) कृत्रिम पेड़ किन प्रक्रियाओं से वर्षा को प्रेरित करते हैं?

  1. सतह पर जमा ओस को सोखकर
  2. तापमान में कमी लाकर
  3. धीरे-धीरे हवा को मुक्त करके
  4. उपरोक्त सभी

Check Also

Unseen Passages

अपठित गद्यांश और पद्यांश Hindi Unseen Passages II

निम्नलिखित पद्यांश को पढकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए – देश हमें देता सब कुछ, हम …