Friday , April 26 2024
Unseen Passages

अपठित गद्यांश Hindi Unseen Passages V

अपठित गद्यांश Hindi Unseen Passages V [08]

लोहिया मूलतः एक मानवतावादी थे और मनुष्य की गरिमा यहाँ तक की दीन से दीन मनुष्य की गरिमा में भी विश्वास करते थे। सन् 1965 में लोहिया अमेरिका गए। उन्हें एक विशेष रेस्तरां में जो श्वेत लोगों के लिए था, नहीं जाने दिया गया। लोहिया ने इसका विरोध किया। अमेरिकी पुलिस ने उन्हें बंदी बना लिया। यह जानने पर वे एक प्रसिद्ध भारतीय नेता हैं, उन्हें छोड़ दिया गया। एक अमेरिकी अधिकारी ने आगे बढकर अपनी गलती के लिए मुँहजबानी माफी माँगी। लोहिया ने गुस्से से कहा, “तुम मुझसे क्यों माफी माँग रहे हो? अमेरिका के राष्ट्रपति को विश्व के सभी काले लोगों से क्षमा मँगनी चाहिए, जिनको श्वेतों का अन्याय सहना पड़ता है।”

लोहिया ने एक ऐसे वर्गहीन और जातिहीन समाज की कल्पना की थी जहाँ भेदभाव या शोषण नहीं होगा। अपने आदर्शों के प्रचार के लिए सन् 1956 में उन्होंने ‘मैनकाइंड’ नामक पत्रिका आरंभ की।

डॉ. लोहिया ने जो अनेक आंदोलन आरंभ किए उनसे समाजवाद, मानव समानता और मानव में उनके दृढ़ विश्वास का पता चलता है। वे नुक्कड़ समाजवाद में विश्वास करते थे, जिसका अर्थ था गली के आम आदमी तक राजनैतिक शक्ति पहुँचे।

प्रश्न:

(क) ‘डॉ. लोहिया गरीब आदमी की भी उपेक्षा नहीं करते थे।’ यह किस कथन से पता चलता है?

  1. वे मानवतावादी नेता थे
  2. वे मनुष्य की गरिमा में विश्वास रखते थे
  3. वे दीन से दीन मनुष्य की गरिमा में विश्वास रखते थे
  4. वे वर्गहीन समाज की कल्पना करते थ

(ख) अमेरिका में लोहिया को पुलिस ने गिरफ्तार क्यों क्या?

  1. उन्होंने श्वेत लोगों से झगड़ा किया था
  2. उन्होंने रेस्तरों में न जाने देने का विरोध किया था
  3. उन्होंने एक अश्वेत का साथ दिया था
  4. वे एक भारतीय नेता थे

(ग) लोहिया के वर्गहीन समाज का आशय था:

  1. जिसमें भेदभाव या शोषण न हो
  2. जिसमें कोई अमीर न हो
  3. जिसमें कोई अशिक्षित न हो
  4. जिसमें कोई बेरोजगार न हो

(घ) लोहिया के आदर्शों का उल्लेख करने वाली पत्रिका का नाम ……… था।

  1. वूमैनकाइंड
  2. मैनकाइंड
  3. पीपुलकाइंड
  4. सोसाइटीकाइंड

(ड़) ‘नुक्कड़ समाजवाद’ का अर्थ है:

  1. समाजवाद पर खेला गया नुक्कड़ नाटक
  2. समाजवाद जो नुक्कड़ तक सीमित हो
  3. समाजवाद जिसमें नुक्कड़ वालों को विशेष सम्मान दिया जाए
  4. गली के आम आदमी तक राजनैतिक शक्ति पहुँचे

(च) डॉ. लोहिया द्वारा किए गए आंदोलनों के माध्यम से उनकी किन विशेषताओं का पता चलता है?

  1. समाजवाद
  2. मानव समानता
  3. मानव में दृढ़ विश्वास
  4. उपरोक्त सभी

Check Also

Unseen Passages

अपठित गद्यांश और पद्यांश Hindi Unseen Passages II

निम्नलिखित पद्यांश को पढकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए – देश हमें देता सब कुछ, हम …