Friday , March 29 2024
Unseen Passages

अपठित गद्यांश और पद्यांश Hindi Unseen Passages II

निम्नलिखित गद्यांश को पढ कर पश्नों के उत्तर दें।

भारत पर्वो का देश है। यहाँ वर्ष भर में अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पर्व मनाए जाते हैं। इन पर्वो में रक्षा बंधन एक पवित्र और प्रसिद्ध पर्व है। यह त्योहार श्रवण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, इसलिए इसे श्रावणी या सलूनो भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को रक्षासूत्र में बाँधती हैं, भाई भी उनके स्नेह का प्रतीक राखी को स्वीकार करके आजीवन उनके सम्मान की रक्षा करने का वचन देता है, इसलिए यह त्योहार रक्षा बंधन के नाम से प्रसिद्ध है।

रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का ही प्रतीक पर्व नहीं है अपितु ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी यह पर्व महत्त्वपूर्ण है। वास्तव में भाई को राखी बाँधने की यह प्रथा राजस्थान से शुरू हुई थी। यदि किसी औरत पर कोई मुसीबत आती थी तो वह किसी वीर पुरुष को अपना भाई कहकर राखी भेज दिया करती थी। राखी का अर्थ था बहन की रक्षा का भार उठाना।

इतिहास में भी कई ऐसे उदाहरण हैं जब संकट में घिरी स्त्री ने किसी वीर को राखी भेज कर अपना भाई बनाया और रक्षा की प्रार्थना की। कहते है एक बार रानी कर्णवती ने बादशाह हुमायूँ को इसी उद्देश्य से राखी भेजी थी। वह मुसलमान था फिर भी अपनी मुँह बहन का न्योता पाकर बहन की रक्षा के लिए चल पड़ा था।

राखी एक पावन-पर्व है। इस दिन घरों में मीठे भोजन और पकवान बनाए जाते हैं इससे हमें स्नेह, बंधुत्व व एकता की प्रेरणा मिलती है। यह त्योहार बहन भाइयों के रिश्ते को मजबूत करता है। यह एक-दूसरे के प्रति प्यार, विश्वास, आशा, बलिदान को जागृत करता है। ऐसी भावनाओं को जागृत करता है कि बहन अपने भाइ के लिए सदा मंगल कामना करती है व भाई बहन के लिए रक्षा के वायदे करता है। भाई-बहन का पवित्र प्रेम रक्षा बंधन का आधार है। अतः हमें बिना किसी स्वार्थ के स्नेह भावना के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाना चाहिए।

(1) राखी या रक्षा बंधन का दूसरा नाम क्या है?

(2) हिंदी कैलेंडर के हिसाब से राखी का पर्व किस मास में मनाया जाता है?

(3) भाई को राखी बाँधने की यह प्रथा कहाँ से शुरू हुई थी?

(4) राखी के पावन पर्व पर घरों में क्या बनाया जाता है?

(5) राखी के पावन पर्व से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?

(6) आधुनिक अर्थ प्रधान तथा स्वार्थपूर्ण युग में रक्षा बंधन जैसा पावन पर्व अपनी सांस्कृतिक भावना खोता जा रहा है – इस विषय पर अपने विचार लिखिए। (मूल्यपरक प्रश्न)

Check Also

Unseen Passages

Unseen Comprehension Passages

Comprehension of an unseen passage means a complete and thorough understanding of the passage. The …

2 comments

  1. your website helped me so much
    its a amazing web page

  2. Where is answers!