Friday , March 29 2024
Unseen Passages

अपठित गद्यांश और पद्यांश Hindi Unseen Passages II

निम्नलिखित गद्यांश को पढकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

समय का आदर करना ही उसका सदुपयोग करना है। जो व्यक्ति समय की सही कीमत जान लेता है, वही जीवन में सफलता प्राप्त कर पाता है। यह धन से भी अधिक महत्त्वपूर्ण है। धन खोने पर वापस पाया जा सकता है परंतु बिता हुआ समय नहीं लौटाया जा सकता। छात्रों के जीवन में इसका अधिक महत्त्व है। जो छात्र इस उम्र में समय की कद्र करना सीख जाते हैं, वह भविष्य में तरक्की की ऊंचाईयों को छू लेते हैं। चाणक्य, गाँधी जी, अशोक आदि ने समय का सदुपयोग क्र अपने पैरों के निशान छोड़ दिए। जीवन का प्रत्येक क्षण भविष्य का निर्माता है। जो लोग इसके महत्त्व को नहीं समझ पाते, वे केवल हाथ मलते रह जाते हैं। हम चाहे विश्राम कर लें परंतु समय कभी विश्राम नहीं करता। समय के प्रति सजगता मानव जीवन के लिए उपयोगी है। अतः छात्रों को समय की कीमत पहचानकर इसका सार्थक उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न (क) ‘समय का सदुपयोग’ का क्या अर्थ है?

  1. उसको संभालकर रखना
  2. उसे व्यर्थ करना
  3. उसका अनादर करना
  4. उसे व्यर्थ न करना

प्रश्न (ख) छात्रों के लिए समय का सदुपयोग अधिक आवश्यक क्यों है? (मूल्यपरक प्रश्न)

प्रश्न (ग) समय धन से अधिक महत्त्वपूर्ण क्यों है?

प्रश्न (घ) गद्यांश में से मुहावरा ढूँढ़कर लिखिए।

प्रश्न (ड़) इस अनुच्छेद का कोई उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

Check Also

Unseen Passages

Unseen Comprehension Passages

Comprehension of an unseen passage means a complete and thorough understanding of the passage. The …

2 comments

  1. your website helped me so much
    its a amazing web page

  2. Where is answers!