General Knowledge Test May Month: बुद्धि परीक्षण

General Knowledge Test May Month: बुद्धि परीक्षण

General Knowledge Test May Month: 05-05-2024

कई प्रतियोगी परीक्षाओं में तथा विभिन्न कक्षाओं के सामान्य ज्ञान के विषय में GK in Hindi के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए हम आपके ज्ञान को मनोरंजन के साथ बढ़ाने के लिए जनरल नॉलेज पर क्विज भी लेकर आए हैं। GK in Hindi अपने आप में इतना विस्तृत विषय है जो उस अथाह सागर की तरह बढ़ता जा रहा है जिसका अंत नज़र नहीं आता है। इस ब्लॉग में सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स, General Knowledge Questions in Hindi, राज्य पर आधारित जनरल नॉलेज और भी बहुत कुछ दिया गया है।

GK Test [5]

May Month Quiz Index:

01. प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री का नाम बताएं?

Answer 01.

राकेश शर्मा

राकेश शर्मा भारत के प्रथम और विश्व के 138 वें अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब राज्य के पटियाला जिले में हुआ था।

1984 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और सोवियत संघ के इंटरकस्मिक कार्यक्रम के एक संयुक्त अंतरिक्ष अभियान के अंतर्गत राकेश शर्मा आठ दिन तक अंतरिक्ष में रहे। ये उस समय भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर और विमानचालक थे।

02. नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म कब हुआ था?

Answer 02.

23 January 1897, Cuttack

03. भारत के एकमात्र आपातकाल की घोषणा किस प्रधानमंत्री ने की थी?

Answer 03.

इंदिरा गांधी

अब तक भारत में कुल तीन बार आपातकाल लग चुका है जिसमें वर्ष 1962, 1971 तथा 1975 में अनुच्छेद 352 के अंतर्गत राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया था।

  • पहला उदाहरण 26 अक्टूबर 1962 से 10 जनवरी 1968 के बीच भारत चीन युद्ध के दौरान हुआ था, जब “भारत की सुरक्षा” को “बाहरी आक्रमण से खतरा” घोषित किया गया था।
  • दूसरी उदाहरण 3 से 17 दिसंबर 1971 के बीच की है, जो मूल रूप से भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान घोषित की गई थी।
  • तीसरी उद्घोषणा इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में राजनीतिक अस्थिरता की विवादास्पद परिस्थितियों में हुई थी, जब “आंतरिक गड़बड़ी” के आधार पर आपातकाल की घोषणा की गई थी। यह उद्घोषणा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक फैसले के तुरंत बाद की गई, जिसने 1971 के भारतीय आम चुनाव में रायबरेली से प्रधान मंत्री के चुनाव को रद्द कर दिया। उन्हें अपने पद पर बने रहने की वैधता को चुनौती देते हुए अगले 6 वर्षों तक चुनाव लड़ने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। इंदिरा गांधी ने अपना कार्यकाल मजबूत करने के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद से आपातकाल की घोषणा करने की सिफारिश की।

04. साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय लेखक का नाम बताएं?

Answer 04.

रबींद्रनाथ टैगोर

Rabindranath Tagore (7 May 1861 – 7 August 1941)was a world-renowned poet, litterateur, philosopher and Nobel Prize winner in Indian literature. He is also known as Gurudev. He was the visionary who breathed new life into Indian cultural consciousness through Bengali literature. He is Asia’s first Nobel Prize winner. He is the only poet whose two compositions became the national anthems of two countries – India’s national anthem ‘Jana Gana Mana‘ and Bangladesh’s national anthem ‘Amar Sonar Bangla‘ are Gurudev’s compositions.

05. पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी कितनी है?

Answer 05.

लगभग 3,86,000 किलोमीटर

06. अशोक चक्र में कितनी तीलियां हैं?

Answer 01.

24

अशोक स्तंभ से तिरंगे में लिए गए अशोक चक्र में कुल 24 तीलियां हैं। जो कि मनुष्य के गुणों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ चहुंमुखी विकास, प्रगति, निरंतरता और कर्तव्य का संदेश देती है। तिरंगे में बने अशोक चक्र के रंग लेकर बहुत से लोगों में भ्रम की स्थिति रहती है। मालूम हो कि अशोक चक्र का रंग नीला है

अशोक चक्र की प्रत्येक तीली का खास संदेश है:

अशोक चक्र की हर तीली का संदेश अलग-अलग है, लेकिन मूल विचार एक ही है। जिसमें प्रेम, संद्भावना, नैतिकता, भाईचारा, एकता, कमजोरों की मदद, सुरक्षा, सहयोग और देशप्रेम की भावना अन्तर्निहित है। इसमें सोच में व्यापकता और बौद्धिकता के साथ ही शक्ति और अधिकारों का गलत उपयोग ना करने की भी बात कही गई है। अशोक चक्र की तीलियां देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ सभी को न्याय का संदेश देती हैं।

07. मानस राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

Answer 02.

असम में

08. विश्व मानवाधिकार दिवस किस दिन मनाया जाता है?

Answer 03.

10 दिसम्बर को

09. शरीर में एड्स वायरस किसे प्रभावित करता है?

Answer 04.

रोग प्रतिरोधक तंत्र को

10. ‘डैजर्ट नैशनल पार्क’ कहां स्थित है?

Answer 05.

जैसलमेर (राजस्थान)

Check Also

General Knowledge Test October: अक्टूबर मासिक सामान्य ज्ञान क्विज

General Knowledge Test October: NDA, CDSE Current Affairs GK

General Knowledge Test October Month: Officer’s Entry Routes in Indian Armed Forces – History of …

Leave a Reply