Saturday , April 27 2024
General Knowledge Test November: Current Affair Questions, MCQ

General Knowledge Test November: Current Affair Questions, MCQ

General Knowledge Test November Month: CDS General Knowledge syllabus is quite vast and comprises of various subjects like History, Geography, Science, Polity, Economics, Current Affairs, and others. It is a mandatory paper for OTA, IMA, INA, and AFA consisting of 100 marks. The candidates appearing for CDS exam must check the detailed exam pattern and syllabus.

GK Test [1]

November Month Quiz Index:

General Knowledge Test November Month: 05-11-2023

01. राष्ट्रीय झंडे की अभिकल्पना को भारतीय संविधान में कब ग्रहण किया गया?

Answer 01.

22 जुलाई 1947 को

भारत के राष्ट्रीय ध्वज जिसे तिरंगा भी कहते हैं, तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज है। इसकी अभिकल्पना पिंगली वैंकैया ने की थी। इसे १५ अगस्त १९४७ को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व २२ जुलाई, १९४७ को आयोजित भारतीय संविधान-सभा की बैठक में अपनाया गया था। इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियाँ हैं, जिनमें सबसे ऊपर केसरिया रंग की पट्टी जो देश की ताकत और साहस को दर्शाती है, बीच में श्वेत पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का संकेत है ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी देश के शुभ, विकास और उर्वरता को दर्शाती है। ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात ३:२ है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है जिसमें २४ आरे (तीलियां) होते हैं। यह इस बात प्रतीक है भारत निरंतर प्रगतिशील है| इस चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है व इसका रूप सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ के शेर के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले की तरह होता है। भारतीय राष्ट्रध्वज अपने आप में ही भारत की एकता, शांति, समृद्धि और विकास को दर्शाता हुआ दिखाई देता है।

राष्ट्रीय झंडा निर्दिष्टीकरण के अनुसार झंडा खादी में ही बनना चाहिए। यह एक विशेष प्रकार से हाथ से काते गए कपड़े से बनता है जो महात्मा गांधी द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था। इन सभी विशिष्टताओं को व्यापक रूप से भारत में सम्मान दिया जाता हैं भारतीय ध्वज संहिता के द्वारा इसके प्रदर्शन और प्रयोग पर विशेष नियंत्रण है।

02. अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र का मुख्यालय किस देश में स्थित है?

Answer 02.

मनीला (फिलिपींस)

क्या है अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान?

  • अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) चावल की किस्मों के विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान और प्रशिक्षण संगठन है, जिसने ‘हरित क्रांति‘ में अहम् योगदान दिया था।
  • यहाँ पर चावन का जीन बैंक भी है, साथ ही यहाँ चावल की सवा लाख से ज्यादा किस्में है जिन्हें 100 देशों से इकट्ठा किया गया है।
  • 1960 में स्थापित यह केंद्र चावल अनुसंधान के मामले में सबसे पुराना अनुसंधान केंद्र है और यहाँ बड़ी संख्या में भारतीय वैज्ञानिक भी काम करते हैं।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान पर परामर्शदात्री समूह (Consultative Group on International Agricultural Research-CGIAR) के तहत स्थापित दुनिया के 15 अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्रों में से एक है।

आईआरआरआई का उद्देश्य

  • अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान का मुख्य उद्देश्य चावल अनुसंधान के ज़रिये भूख और गरीबी को कम करना।
  • साथ ही यह चावल की खेती करने वाले किसानों और उपभोक्ताओं के हितों का ख्याल रखने का कार्य भी करता है।
  • चावल की खेती के संदर्भ में पर्यावरणीय स्थिरता (environmental sustainability) सुनिश्चित करना भी इसका एक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य है।

03. प्रथम एशियाई खेल कब आयोजित किए गए थे?

Answer 03.

4 मार्च, 1951 को

04.गीता रहस्य‘ नामक ग्रंथ किसने लिखा है ?

Answer 04.

बाल गंगाधर तिलक ने

05.प्रिंस ऑफ बिल्डर‘ के नाम से किस मुगल शासक को जाना जाता है?

Answer 05.

शाहजहां को

06. पार्काचिक ग्लेशियर (Parkachik Glacier) भारत के किस जिले से संबंधित है?

Answer 06.

लद्दाख

Parachik Glacier (Parkachik Glacier) is a mountain glacier in Kargil, Ladakh, India.

07. भागसूनाग जलप्रपात कहां स्थित है?

Answer 07.

धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

मैक्लोडगंज में प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक भागसूनाग झरना है। मैक्लोडगंज केंद्र से एक घंटे की आसान पैदल दूरी पर, भागसूनाग झरना, जिसके सुंदर दृश्य और निकटवर्ती शिव कैफे के लिए कई पर्यटक आते हैं। यह भागसूनाग मंदिर के मार्ग पर पड़ता है। भागसुनाग मंदिर कई भक्तों को आकर्षित करता है जो अनजाने में झरने की यात्रा करते हैं। आसपास की पहाड़ियाँ और प्राकृतिक पृष्ठभूमि इसे एक दिवसीय पिकनिक के लिए एक शानदार विकल्प बनाती है। मैक्लोडगंज और भागसुनाग झरने के पास कई कैफे हैं।

08. प्रशांत महासागर का चौराहा किस द्वीप को कहा जाता है ?

Answer 08.

हवाई द्वीप (अमरीका)

09. राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एन.टी.पी.सी.) की स्थापना कब हुई थी ?

Answer 09.

7 नवंबर, 1975 को

10. इटली का रोम शहर किस नदी के किनारे बसा है?

Answer 10.

टाइबर नदी के किनारे

Check Also

General Knowledge Test September: सितम्बर मासिक सामान्य ज्ञान क्विज

General Knowledge Test September: सितम्बर मासिक सामान्य ज्ञान क्विज

General Knowledge Test September Month: Lakhs of candidates appear for NDA / NA Exam every …