Saturday , April 27 2024
General Knowledge Test March: Multiple Choice Questions for NDA

General Knowledge Test March: रेलवे परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान

General Knowledge Test March: 

रेलवे परीक्षा में कौन से प्रश्न पूछे जाते हैं?

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में, सामान्य विज्ञान और गणित में प्रत्येक में 25 प्रश्न होते हैं। जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में 30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स में 20 प्रश्न हैं। हमने नीचे विषय-वार वेटेज प्रदान किया है।

रेलवे के पेपर में क्या क्या आता है?

जिसमें जनरल साइंस के 25 सवाल, गणित के 25 सवाल, जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग के 30 सवाल और जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स के 20 सवाल होंगे। प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा। कुल 100 मार्क्स का पेपर होगा जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग के तौर पर एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा।

रेलवे में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

टेस्ट में चार प्रमुख सेक्शन से सवाल पूछ जाएंगे। ये सेक्शन होंगे : मैथ्स, रिजनिंग, जनरल साइंस और जनरल नॉलेज-करंट अफेयर्स।

रेलवे भर्ती बोर्ड की तैयारी कैसे करें?

रेलवे की परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षा के कार्यक्रम और सिलेबस को अच्छे से समझ लें। सबसे पहले पता लगाएं कि एग्जाम में कैसे सावल पूछे जाते हैं। इसके लिए पुराने परीक्षा के प्रश्न पेपर देखें। इससे आपको भरपूर मात्रा में जानकारी मिलेगी और आपको परीक्षा का नेचर भी अच्छे से समझ आएगा।

GK Test [1]

March Month Quiz Index:

General Knowledge Test March Month: 03-03-2024

01. दूध की शुद्धता किस यंत्र से मापी जाती है?

Answer 01.

लैक्टोमीटर

लैक्टोमीटर एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग दूध के घनत्व को मापकर उसकी शुद्धता की जांच के लिए किया जाता है। यह दूध में पानी की मात्रा का पता लगा सकता है या दूध की समृद्धि का परीक्षण कर सकता है। लैक्टोमीटर दूध के गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत पर काम करता है।

02. ‘फोर्ब्स पत्रिका’ द्वारा दिसम्बर, 2023 में जारी विश्व की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में प्रथम स्थान किसका था?

Answer 02.

उर्सुला वॉन डेर लेयेन (जर्मन राजनेता एवं यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष)

  • उर्सुला वॉन डेर लेयेन को जुलाई 2019 में यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
  • वह इस भूमिका में सेवा देने वाली पहली महिला हैं, जो 450 मिलियन से अधिक यूरोपीय लोगों को प्रभावित करने वाले कानून के लिए जिम्मेदार है।
  • 2005 से 2019 तक, वॉन डेर लेयेन ने एंजेला मर्केल के मंत्रिमंडल में कार्य किया – किसी भी कैबिनेट सदस्य का सबसे लंबा कार्यकाल।
  • कैबिनेट में अपने कार्यकाल के अंतिम छह वर्षों में, वह जर्मनी की रक्षा मंत्री थीं।
  • उन्होंने 2020 में 750 बिलियन यूरो के कोविड राहत बिल का नेतृत्व किया और 2022 में रूस के अकारण आक्रमण के बीच यूक्रेन के पश्चिम के सबसे कट्टर समर्थकों में से एक बन गईं।

03. भारतवर्ष में मतदान की आयु किस साल 27 वर्ष से कम करके 18 वर्ष की गई थी?

Answer 03.

1989 में

04. दक्षिण भारत की गंडिकोटा-घाटी किस नदी से निर्मित है?

Answer 04.

पेन्नार नदी

गंडिकोटा का लगभग विस्मृत गॉर्ज आंध्र प्रदेश में पेन्नार नदी पर स्थित है और इसे भारत के ग्रांड कैन्यन के रूप में जाना जाता है।

05. हमारी हड्डियां और दांत आम तौर पर किस रासायनिक पदार्थ से बने होते हैं?

Answer 05.

ट्राइकैल्शियम फॉस्फेट

हड्डियों और दांतों में मौजूद रासायनिक पदार्थ कैल्शियम फॉस्फेट या Ca3(PO4)2 होता है। कैल्शियम फॉस्फेट हड्डी और दांतों के निर्माण के लिए एक आधार है।

06. ‘टाइम पत्रिका’ ने किस फुटबॉल खिलाड़ी को ‘एथलीट ऑफ द ईयर-2023’ घोषित किया था?

Answer 06.

लियोनेल मेस्सी

07. ‘केप ऑफ गुड होप’ के रास्ते भारतवर्ष तक के समुद्री रास्ते की खोज किसने को थी?

Answer 07.

वास्को डी गामा

08. ‘बॉल पैन’ किस सिद्धान्त पर काम करता है?

Answer 08.

पृष्ठीय तनाव (Surface Tension)

09. तम्बाकू का धुआं हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है क्योंकि इसमें … होता है?

Answer 09.

निकोटीन

10. ‘पोलियो’ की रोकथाम के लिए पहली प्रभावशाली वैक्सीन किस चिकित्सा शास्त्री ने बनाई थी?

Answer 10.

जोनस ई. साल्क (Jonas Edward Salk)

Check Also

General Knowledge Test September: सितम्बर मासिक सामान्य ज्ञान क्विज

General Knowledge Test September: सितम्बर मासिक सामान्य ज्ञान क्विज

General Knowledge Test September Month: Lakhs of candidates appear for NDA / NA Exam every …