General Knowledge Test July Month: Current Affairs GK Quiz Exam

General Knowledge Test July Month: Current Affairs GK Quiz Exam

GK Test [5]

July Month Quiz Index:

General Knowledge Test July Month: 31-07-2023

01.गुप्तकाल‘ में कौन-सी गुफाएं निर्मित को गई थी?

Answer 01.

अजंता की गुफाएं

  • अजंता की गुफाएँ महाराष्ट्र के औरंगाबाद में वाघोरा नदी के पास सह्याद्रि पर्वतमाला (पश्चिमी घाट) में रॉक-कट गुफाओं की एक श्रृंखला के रूप में स्थित हैं।
  • इसमें कुल 29 गुफाएँ हैं, जो कि बौद्ध धर्म से सम्बंधित है।
  • इन गुफाओं में से 25 को विहार या आवासीय गुफाओं के रूप में जबकि 4 को चैत्य या प्रार्थना हॉल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
  • ये सभी गुफाएँ द्वितीय शताब्दी ई॰पू॰ की हैं। यहाँ बौद्ध धर्म से सम्बन्धित चित्रण एवम् शिल्पकारी के उत्कृष्ट नमूने मिलते हैं।इनके साथ ही सजीव चित्रण भी मिलते हैं।
  • ये गुफाएँ अजन्ता नामक गाँव के सन्निकट ही स्थित है, जो कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में है।
  • अजंता की गुफाओं को वर्ष 1983 में यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।।

02. भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

Answer 02.

अरावली पर्वत शृंखला

अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। जिसे राजस्थान में आडावाला पर्वत के नाम से भी जाना जाता है,भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है, जो गोडवाना लेंड का अस्तित्व है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। इसकी उत्पत्ति प्रिकेंबियन युग (45000 लाख वर्ष ) में हुई। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही जिले में गुरुशिखर (1722 /1727 मी.) है, जो माउंट आबू(सिरोही) में है।जो राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी हैं। अरावली पर्वतमाला के आस-पास सदियों से भील जनजाति निवास करती रही है।

03. भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है?

Answer 03.

राजस्थान

04. भारत में ड्राइविंग लाइसैंस प्राप्त करने की आयु क्या है?

Answer 04.

18 वर्ष

05. मोहनजोदड़ो को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?

Answer 05.

माऊंट ऑफ डैड

मोहन जोदड़ो का सिन्धी भाषा में अर्थ है “मुर्दों का टीला”। यह दुनिया का सबसे पुराना नियोजित और उत्कृष्ट शहर माना जाता है। यह सिंघु घाटी सभ्यता का सबसे परिपक्व शहर है। यह नगर अवशेष सिन्धु नदी के किनारे सक्खर ज़िले में स्थित है। इसकी खोज राखालदास बनर्जी ने 1921 ई. में की। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक जान मार्शल के निर्देश पर खुदाई का कार्य शुरु हुआ। यहाँ पर खुदाई के समय बड़ी मात्रा में इमारतें, धातुओं की मूर्तियाँ, और मुहरें आदि मिले। पिछले 100 वर्षों में अब तक इस शहर के एक-तिहाई भाग की ही खुदाई हो सकी है, और अब वह भी बंद हो चुकी है। माना जाता है कि यह शहर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ था तथा इस में जल कुड भी हुआ करता था! स्थिति- पाकिस्तान के सिंध प्रांत का लरकाना जिला।

06. राज्यसभा को स्थायी सदन क्यों कहा जाता है?

Answer 06.

क्योंकि इसे कभी भंग नहीं किया जा सकता

07. इंगलिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली भारतीय महिला का नाम बताएं ?

Answer 07.

आरती साहा

08. भारत में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था?

Answer 08.

वर्ष 1948 में

09. कम्प्यूटर को बनाने वाले फिजिकल कम्पो्नैंट्स को क्या कहते हैं?

Answer 09.

हार्डवेयर

10. एक विद्युत सर्किट में फ्यूज तार का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है ?

Answer 10.

सर्किट में प्रवाहित होने वाली अधिक विद्युत धारा को रोकने के लिए

Check Also

General Knowledge Test November: Current Affair Questions, MCQ

General Knowledge Test November: Current Affair Questions, MCQ

General Knowledge Test November Month: CDS General Knowledge syllabus is quite vast and comprises of …