General Knowledge Test February

General Knowledge Test February: Current Affair Questions, MCQ

GK Test [3]

February Month Quiz Index:

General Knowledge Test February Month: 18-02-2024

01. एंटीबायोटिक दवा ‘पेनिसिलिन’ का आविष्कार किस वैज्ञानिक ने किया था?

Answer 01.

एलैग्जैंडर फ्लेमिंग

पेनिसिलिन के आविष्कारक अलेक्जेंडर फ्लेमिंग (Sir Alexander Fleming (6 अगस्त 1881 – 11 मार्च 1955)), स्कॉटलैण्ड के जीववैज्ञानिक एवं औषधिनिर्माता (pharmacologist) थे। पेनिसिलिन के आविष्कार के लिये उन्हें सन् १९४५ में संयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबेल सम्मान दिया गया।

02. AIIMS से क्या अभिप्राय है?

Answer 02.

All India Institute of Medical Sciences

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स , AIIMS), भारत के सार्वजनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों का समूह है। इस समूह में नई दिल्ली स्थित भारत का सबसे पुराना उत्कृष्ट एम्स संस्थान है। इसकी आधारशिला 4 अप्रैल 1952 में रखी गयी और इसका सृजन 1956 में संसद के एक अधिनियम के माध्‍यम से एक स्‍वायत्त संस्‍थान के रूप में किया गया।

03. ‘आनंदमठ’ उपन्यास के लेखक कौन थे?

Answer 03.

बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय (Bankim Chandra Chattopadhyay)

बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय (२७ जून १८३८ – ८ अप्रैल १८९४) बांग्ला भाषा के प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, गद्यकार और पत्रकार थे। भारत का राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्‘ उनकी ही रचना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में क्रान्तिकारियों का प्रेरणास्रोत बन गया था। रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पूर्ववर्ती बांग्ला साहित्यकारों में उनका अन्यतम स्थान है।

आधुनिक युग में बंगला साहित्य का उत्थान उन्नीसवीं सदी के मध्य से शुरु हुआ। इसमें राजा राममोहन राय, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर, प्यारीचाँद मित्र, माइकल मधुसुदन दत्त, बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय और रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने अग्रणी भूमिका निभायी। इसके पहले बंगाल के साहित्यकार बंगला की जगह संस्कृत या अंग्रेजी में लिखना पसन्द करते थे। बंगला साहित्य में जनमानस तक पैठ बनाने वालों मे शायद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय पहले साहित्यकार थे।

04. ‘नेताजी’ के नाम के कौने से स्वतंत्रता सेनानी प्रसिद्ध हैं?

Answer 04.

सुभाष चंद्र बोस को

05. बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर विजय पताका लहराने वाला पहला भारतीय कौन था?

Answer 05.

फू दोरजी

फू दोरजी (जिसे फू दोरजी भी कहा जाता है) एक शेरपा थे और पूरक ऑक्सीजन के बिना माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले भारतीय थे।  उन्होंने 5 मई 1984 को साउथ ईस्ट रिज से एकल चढ़ाई पर ऐसा किया। दोरजी की 1987 में असम राइफल्स के कंचनजंगा अभियान में मृत्यु हो गई।

06. बिलियर्ड्स जैसे एक अन्य खेल का नाम बताएं?

Answer 06.

पूल

07. छोटी अंतड़ी (स्मॉल इंटेस्टाइन) की लम्बाई लगभग 20 फुट है तो बड़ी अंतड़ी (लार्ज इंटेस्टाइन) की लम्बाई कितनी है?

Answer 07.

5 फुट

08. किस भारतीय ने पहली बार ऑस्कर पुरस्कार जीता था?

Answer 08.

ड्रेस डिजाइनर भानु अथैया ने (फिल्म ‘गांधी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डरैस डिजाइनर के तौर पर)

09. भारतीय आणविक विज्ञान (इंडियन न्यूक्लियर साइंस) के पितामह किन्हें कहा जाता है?

Answer 09.

डा. होमी जहांगीर भाभा को

10. ऊंचाई से भय को किस फोबिया के नाम से जाना जाता है?

Answer 10.

एक्रोफोबिया

Check Also

General Knowledge Test October: अक्टूबर मासिक सामान्य ज्ञान क्विज

General Knowledge Test October: NDA, CDSE Current Affairs GK

General Knowledge Test October Month: Officer’s Entry Routes in Indian Armed Forces – History of …