रक्षा बंधन पर हिंदी भाषण: Raksha Bandhan Speech in Hindi Language

रक्षा बंधन पर हिंदी भाषण: Raksha Bandhan Speech in Hindi Language

Raksha Bandhan Speech in Hindi: रक्षा बंधन का त्योहार हर साल भाई-बहन के बीच रिश्ते का उत्सव मनाने के लिए भारत में मनाया जाता है। इस साल 9 अगस्त 2025 को राखी का पर्व मनाया जाएगा। यहां पर देखिए रक्षा बंधन का भाषण हिंदी में कैसे लिखें?

रक्षा बंधन पर हिंदी भाषण

Rakhi par Speech Hindi Mein: ‘किसी के जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा, अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा’

नमस्कार, मुनव्वर राणा की इन पंक्तियों के साथ सभी को रक्षा बंधन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, शिक्षकगण, अभिभावकों और मेरे प्यारे साथियों, आज मैं आप सभी के सामने भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक भारत के एक विशेष त्योहार रक्षा बंधन पर कुछ बोलने जा रहा / रही हूं।

हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले रक्षा बंधन पर्व को प्यार से राखी का त्योहार भी कहते हैं। इस दिन पर बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और दीर्घायु के साथ सुख-समृद्धि की कामना भी करती हैं। इस दिन भाई जीवन भर बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।

Rakhi par Speech Hindi Mein
Rakhi par Speech Hindi Mein

भावनात्मक जुड़ाव का दिन:

रक्षा बंधन सिर्फ मिठाई खिलाने या फिर राखी बांधने के बारे में नहीं है बल्कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव का दिन है। यह दिन रिश्तों में सुरक्षा के भाव, प्रेम और सम्मान का प्रतीक है।

सुरक्षा और बलिदान को सम्मान:

विविधताओं के देश भारत में रक्षाबंधन सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह हर जाति, धर्म और वर्ग के लोग अपनी-अपनी तरह से मनाते हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर तो रक्षा बंधन को सैनिकों को राखी बांधकर भी सेलिब्रेट किया जाता है जिससे उनकी सुरक्षा करने की भावना और बलिदान को सम्मान दिया जा सके।

परिवार से फिर जुड़ने का मौका:

आज परिवारों के दूर और छोटा होते जाने के दौर में, जहां दूरियां बढ़ती जा रही हैं, तब रक्षा बंधन का महत्व भी बढ़ता चला जाता है। राखी के त्योहार जैसे दिन हम अपनों से फिर जुड़ने का एक मौका देते हैं। साथ ही संबंधों को मजबूत करके पारिवारिक मूल्यों को बढ़ाने का भी अवसर देता है।

रक्षा बंधन पर्व को प्यार से राखी का त्योहार भी कहते हैं
रक्षा बंधन पर्व को प्यार से राखी का त्योहार भी कहते हैं

भाषण का समापन:

अंत में मैं यही कहना चाहूंगा/कहना चाहूंगी कि रक्षा बंधन का त्योहार प्रेम, जिम्मेदारी और एकता का संदेश देता है। आइए हम सब मिलकर इस पर्व के साथ अपने रिश्तों में मजबूती और मिठास लाएं।

एक बार फिर आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाए।

जय-हिंद।

Check Also

गुरु पूर्णिमा पर हिंदी भाषण: Guru Purnima Hindi Speech For Students

गुरु पूर्णिमा पर हिंदी भाषण: Guru Purnima Hindi Speech For Students

छात्रों के लिए ‘गुरु पूर्णिमा पर हिंदी भाषण’ 100, 150, 200, 300 और 500 शब्दों …