Thursday , April 18 2024
Mother's Day Essay For Students And Children

माँ पर विद्यार्थियों और बच्चों के लिए निबंध

माँ पर निबंध 3 (200 शब्द)

हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण इंसान हमारी माँ होती है जो एक वास्तविक प्रकृति की तरह हमेशा हमारी परवरिश करती है। वो हमेशा हमारे साथ रहती है और हर पल हमारा ध्यान रखती है। ढ़ेर सारे दुख और पीड़ा सहकर वो हमें अपनी कोख में रखती है जबकि उसके वास्तविक जीवन में वो हमेशा हमारे बारे मे सोचकर खुश हो जाती है। बिना किसी शिकायत के वो हमें जन्म देती है। पूरे जीवन भर हम उसके खरे प्यार और परवरिश की तुलना किसी और से नहीं कर सकते इसलिये हमें हमेशा उसको प्यार और सम्मान देना चाहिये। हर वो इंसान जिसके पास माँ है वो दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति है और उसे भगवान से ढ़ेर सारा आशीर्वाद मिला हुआ है।

एक माँ बेहद सामान्य महिला होती है जो अपने बच्चों की खुशी के आगे अपनी खुशी को कुछ नहीं समझती। वो हमेशा हमारी हर क्रिया और हँसी में अपनी रुचि दिखाती है। उसके पास एक स्वार्थहीन आत्मा है और प्यार तथा जिम्मेदारी से भरा दयालु दिल है। आत्मशक्ति से भरी वो एक ऐसी महिला है जो हमें जीवन के सबसे कठिन चुनौती का सामना करना सीखाती है। जीवन की सभी कठिनाईयों से उभारती है. वो हमें हमेशा हमारे जीवन में अच्छे चीजों को पाने के लिये प्रेरित करती है। वो सभी के जीवन की पहली अध्यापक होती है जिसकी शिक्षा पूरे जीवन भर कीमती और लाभप्रद साबित होती है।

माँ पर निबंध 2 (150 शब्द)

हमारे जीवन में माँ की भूमिका हमेशा अलग होती है और जीवन में शामिल दूसरे लोगों से अनमोल होती है। अवश्य ही माँ का पूरा दिन हमारी जरुरतो को पूरा करने बीत जाता है वो अपने बच्चों से कुछ भी वापस नहीं पाना चाहती है बल्कि वो उनको खुले दिल से प्यार करती है। बच्चे होने के नाते हम भी माँ से प्यार करते है और दिल से उसका ध्यान करते है। लेकिन उसके प्यार से हमारे प्यार की तुलना नहीं की जा सकती। साथ रहने वाले भगवान के रुप में सभी के जीवन में इस दुनिया में माँ सबसे अलग होती है जो अपने बच्चों के सभी दुख ले लेती है और उन्हें प्यार और संरक्षण देती है।

माँ ही वो इंसान है जो अपने बच्चों के बुरे दिनों और बीमारीयों में उनके लिये रात-रात भर जागती है। वो उनकी हर खुशी में शामिल होती है और उनके हर पसंद-नापसंद को समझती है। वो हमेशा अपने बच्चों को सही राह पर आगे बढ़ने के लिये मार्गदर्शन करती है और जीवन में सही कार्य करने को प्रेरित करती है। वो हमारी पहली अध्यापक होती है जो जीवन के हर कदम पर हमें नयी नयी सीख देती है और हमें सही गलत का अंतर बताती है वो हमेशा हमें अनुशासन का पालन करना, अच्छा व्यवहार करना और देश, समाज, परिवार के लिये हमारी जिम्मेदारी और भूमिका को समझाती है।

माँ पर निबंध 1 (100 शब्द)

हर एक के जीवन में माँ एक अनमोल इंसान के रुप में होती है जिसके बारे शब्दों से बयाँ नहीं किया जा सकता है।ऐसा कहा जाता है कि भगवान हर किसी के साथ नहीं रह सकता इसलिए उसने माँ को बनाया हालाँकि माँ के साथ कुछ महत्वपूर्ण क्षणोँ को वर्णित किया जा सकता है। एक माँ हमारे जीवन की हर छोटी बड़ी जरुरतो का ध्यान रखने वाली और खूबसूरत इंसान होती है। वो बिना किसी अपने व्यक्तिगत लाभ के हमारी हर जरुरत के लिये हर पल ध्यान रखती है।

सुबह के समय वो बहुत प्यार से हमें बिस्तर से उठाती है और रात के समय वो प्यारे सपनों के साथ कहानियाँ सुना कर सुलाती है। हमारी माँ हमें स्कूल जाने के लिये तैयार होने में मदद करती है और हमारे लिये सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना भी बना कर देती है। वो दोपहर में दरवाजे पर खड़ी होकर के हमारे स्कूल से लौटने का इंतजार करती है साथ ही वो हमारे स्कूल होमवर्क में भी मदद करती है।

Check Also

छत्रपति शिवाजी महाराज पर निबंध छात्रों के लिए

छत्रपति शिवाजी महाराज पर हिंदी निबंध स्कूली छात्रों और बच्चों के लिए

छत्रपति शिवाजी महाराज पर निबंध: दृणनिश्चयी, महान देशभक्त, धर्मात्मा, राष्ट्र निर्माता तथा कुशल प्रशासक शिवाजी …