समुद्र पर हिंदी निबंध

समुद्र पर हिंदी निबंध स्कूली छात्र और छात्राओं के लिए

समुद्र पर हिंदी निबंध: समुद्र मनुष्य, जीव जंतु, पेड़ पौधों सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। समुद्र के बिना इन सभी का अस्तित्व संभव नहीं है। समुद्र में नमक पाया जाता है। पृथ्वी की सतह के लगभग 70% से भी ज्यादा भाग में समुद्र फैला हुआ है। समुद्र का पानी खारा होता है।

समुद्र पर हिंदी निबंध:

दरअसल समुद्र के पानी में ठोस सोडियम क्लोराइड पाया जाता है जिसकी वजह से इसका पानी खारा होता है। इसके अलावा पानी में बहुत सारे अन्य रासायनिक तत्व होते हैं। समुद्र को सागर कहकर ही पुकारते हैं। हिंदू शास्त्रों में समुद्र को देवता कहां गया है इसकी पूजा भी करने का महत्व बताया गया है।

समुद्र के पानी की विशेषता यही होती है की समुद्र का पानी खारा होता है। समुद्र के बारे में हमें कई किस्से कहानियां पढ़ने को मिलती हैं। समुद्र में मछलियां होती हैं। मछलियां लोगों के भोजन के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। समुद्र पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए हैं। समुद्र की ज्यादा से ज्यादा गहराई 30,000 फुट है एवं कम से कम गहराई 12000 फुट तक होती है।

समुद्र के छोटे-छोटे टुकड़े जमीन में अंदर की ओर चले जाते हैं तो वह खाड़ी कहलाते हैं। इन्हीं में से एक है बंगाल की खाड़ी जिसके बारे में हमें किताबों में पढ़ने को मिलता है। समुद्र में ज्वार भाटा भी आता है। समुद्र में ज्वार भाटा चंद्रमा के बढ़ने एवं घटने के कारण आता है। समुद्र वास्तव में हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।

समुद्र में नावो के द्वारा नाविक सफर करते हैं। कई व्यापारी लोग बड़े बड़े जहाज के माध्यम से समुद्र में सफर करते हैं।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें ।

समुद्र को देखकर आपके मन में क्या भाव उठते हैं?

समुद्र एक ऐसा स्थल है, जिसे देखकर मैं मन की गहराइयों में डूब जाता हूँ। इसका रंग, इसका विशाल स्वरूप, इसका सौंदर्य मुझे अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सोचता हूँ कि काश इसकी जैसी विशालता मेरे स्वभाव में आ जाए। समुद्र अपने अंदर कितने रहस्य को लिए रहता है मगर फिर भी शांत है। काश हर मनुष्य समुद्र के समान स्वभाव को अपना सकता। इसके अंदर विद्यमान लहरे जब तट पर आकर टकराती हैं, तो लगता है मानो कह रही हो कि जीवन संघर्ष से युक्त है। इसमें हराना नहीं है। बस लड़ते रहना चाहिए। इसका शांत स्वरूप जीवन में शांति प्रदान करता है। इसके अंदर विचरने वाले जीव मुझे हैरत में डाल देते हैं। कहीं विशाल प्राणी इसमें निवास करते हैं, तो कई अति सूक्ष्म प्राणी भी हैं। कोई समुद्र की गहराइयों में ही रहने वाले हैं, तो कोई समुद्र के सतह पर आकर हमें अपने अस्तित्व की सूचना देते हैं। समुद्र जहाँ हमारी आँखों को शांति प्रदान करता हैं, वहीं यह हमारे लिए जीविका का साधन भी है। इसके कारण ही मनुष्य समुद्रीय क्षेत्रों में रह पाया है। यह हमें देता ही देता है। हम इसे कभी कुछ नहीं दे पाते हैं। जब इसे क्रोध आता है, तो यह हमें समझा भी देता है कि शांत लोगों का क्रोध कितना भयानक होता है फिर तबाही ही आती है।

Check Also

रक्षाबन्धन

रक्षाबंधन पर हिंदी निबंध विद्यार्थियों के लिए

रक्षाबंधन पर हिंदी निबंध [1] भारत त्योहारों का देश है। यहाँ विभिन्न प्रकार के त्योहार …