Wednesday , September 23 2026
UP में 28 लाख छात्रों के खाते में सीधे पहुँची ₹3350 करोड़ की स्कॉलरशिप

UP में 28 लाख छात्रों के खाते में सीधे पहुँची ₹3350 करोड़ की स्कॉलरशिप

UP में 28 लाख छात्रों के खाते में सीधे पहुँची ₹3350 करोड़ की स्कॉलरशिप, CM योगी ने किया ट्रांसफर: कहा- सपा ने SC-ST बच्चों की कभी नहीं की मदद

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वंचित एवं कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को DBT के माध्यम से ₹3350 करोड़ का स्कॉलरशिप वितरित किया। कार्यक्रम में कक्षा 9-10 और ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में सीधा पैसा पहुँचा।

इसके अलावा शुल्क प्रतिपूर्ति व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 33,334 आश्रित लाभार्थियों को ₹100 करोड़ की धनराशि वितरित की गई।

UP में 28 लाख छात्रों के खाते में सीधे पहुँची ₹3350 करोड़ की स्कॉलरशिप

यह पहल ‘वंचितों को वरीयता-कमजोर को प्राथमिकता’ के संकल्प के साथ शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर सीएम योगी ने पहले की सपा सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सहायता हो, माताओं का राशन हो, गरीबों और वंचितों को मिलने वाली सरकार की कोई भी सहायता हो, जनता की सेवा करने के बजाए पुरानी सरकार ये सभी समाजवाद के नाम पर परिवारवादी लोग खा जाते थे।

उन्होंने कहा कि ये लोग समाज को बांटने वाले लोग हैं। इनके काले कारनामों के कारण ही उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य बन गया था। लेकिन अब तकनीक का इतना फायदा है कि सीधा बैंक खाते में पैसा जाता है। कोई दलाली नहीं होती। 2017 से पहले भ्रष्टाचार का ये आलम था कि कुपोषित बच्चों के लिए दिया जाने वाले न्यूट्रिशन योजना में भी करप्शन था।

सीएम ने कहा कि एसपी के नेता 1000 रुपए पेंशन देने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जबकि उनके समय में 300 रुपए पेंशन दिए जाते थे। वह भी हर महीने नहीं, बल्कि 6-6 महीने पर एक बार मिलता था।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ अब तक 5.54 लाख बेटियों को मिल चुका है।

अभ्युदय कोचिंग से होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

सीएम योगी ने कहा कि IIT-JEE हो, NEET हो, NDA हो या CDS हो, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का Platform अभ्युदय कोचिंग बनेगा। यह हर जिले में वर्चुअल और फिजिकल चालू होना चाहिए। समाज कल्याण विभाग को इस पर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जो नए अधिकारी चयनित होते हैं, उन्हें एक घंटे एक जिले में इस कोचिंग में पढ़ाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को भी कहा कि जमकर मेहनत करिए, परिश्रम ही आपको आगे बढ़ाएगा, स्कॉलरशिप उसमें एक संबल का काम करेगा।

Check Also

Saraswati Vandana, Gayatri Mantra in govt schools?

Saraswati Vandana, Gayatri Mantra in govt schools?

Chhattisgarh HC says yes for now, but leaves the door open for future challenges The …