CBSE 9वीं के छात्र देंगे किताब-नोट्स के साथ परीक्षा

CBSE 9वीं के छात्र देंगे किताब-नोट्स के साथ परीक्षा

किताब-नोट्स के साथ परीक्षा देंगे 9वीं के छात्र, CBSE ने दी मंजूरी: Mathematics, Science और Social Science जैसे subjects में होंगे Open Book Exams

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9 के छात्र अब किताब-नोट्स के साथ परीक्षा दे सकेंगे। CBSE ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 के लिए ओपन बुक एग्जाम शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

CBSE 9वीं के छात्र देंगे किताब-नोट्स के साथ परीक्षा

जानकारी के अनुसार, यह प्रक्रिया लागू होने के बाद हर सेशन के तीन पेन-पेपर टेस्ट, भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षाएँ ओपन बुक होंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन स्कूल में ही कराया जाएगा और छात्र परीक्षा के विषय से जुड़ी किताबें या नोट्स लेकर परीक्षा देने जा सकेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 पर आधारित नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCFSE) 2023 के तहत लिया गया है। इससे पहले इसे लेकर एक पायलट स्टडी भी कराई गई थी। CBSE 2014 में भी ओपन टेक्स्ट बेस्ड असेसमेंट (OTBA) नाम से ओपन बुक एग्जाम करा चुका है।

ओपन बुक परीक्षा के तहत एग्जाम में आम तौर पर ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो तथ्यों को याद करने बजाय समझाने और क्रिटिकल थिंकिंग पर आधारित होते हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगर यह सिस्टम सफल होता है तो CBSE इसे कक्षा 10 और 11-12 में भी लागू कर सकता है।

Check Also

केरल स्कूलों में जुम्बा डांस के विरोध में उतरे इस्लामी संगठन, बताया दीन के खिलाफ

केरल स्कूलों में जुम्बा डांस के विरोध में उतरे इस्लामी संगठन, बताया दीन के खिलाफ

स्कूलों में जुम्बा डांस के विरोध में उतरे इस्लामी संगठन, बताया दीन के खिलाफ: बैकफुट …