हिंदू लड़की के साथ पकड़ा गया अतीकुर रहमान, विरोध करने पर अभद्रता पर उतरे मुस्लिम छात्र: बांका इंजीनियरिंग कॉलेज में हंगामा, प्रिंसिपल पर मजहबी गतिविधि कराने के आरोप
हाल ही में TCS नासिक में सामने आए धर्मांतरण रैकेट के बाद अब बिहार के बांका इंजीनियरिंग कॉलेज से ऐसी ही एक खबर सामने आई है। जहाँ मुस्लिम छात्र अतीकुर रहमान अंसारी ने हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फँसाया। अतीकुर रहमान को हिंदू लड़की के साथ कॉलेज परिसर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इसके बाद अन्य छात्रों ने इसका विरोध किया।
बांका इंजीनियरिंग कॉलेज में आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़का-लड़की
जानकारी के अनुसार, विरोध करने वाले छात्रों पर अतीकुर रहमान के कुछ साथी आमिर सिराज, मोहम्मद शान, अदनान अख्तर, अनवर हुसैन ने हमला किया। इसकी शिकायत लेकर छात्र प्रधानाचार्य मोहम्मद शबरुद्दीन अहमद के पास पहुँचे। लेकिन छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने उन्हें ही फटकार लगाई और अतीकुर रहमान और उसके साथियों का साथ दिया।
कॉलेज में हंगामा और प्रदर्शन
इस घटना पर कॉलेज में खूब हंगामा हुआ। आक्रोशित छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन छात्रों ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे प्रशासन काफी देर तक भीतर फँसा रहा। इन छात्रों की माँग थी कि अतीकुर रहमान और उसके साथियों पर कार्रवाई की जाए।
सूचना मिलते ही बांका के एसडीएम राजकुमार और एसडीपीओ अमर विश्वास भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपित छात्र अतीकुर रहमान और उसके साथियों को सस्पेंड कराने की माँग पर अड़े रहे।
घंटो भीतर फँसे रहने के बाद कॉलेज प्रशासन सक्रिय हुआ। प्रशासन ने आरोपित छात्र अतीकुर रहमान और हिंदू छात्रा को कॉलेज से निकाल दिया। उनके परिजनों को बुलाकर दोनों को घर भेज दिया।
छात्रों का आरोप, कॉलेज में मजहबी गतिविधियाँ जारी
हालाँकि, विरोध करने वाले छात्रों का आरोप है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी हैं। आरोप लगाया कि कॉलेज में मुस्लिम छात्रों द्वारा हिंदू छात्रों को फँसाकर लव जिहाद किया जाता है। उन्होंने प्रधानाचार्य शबरुद्दीन अहमद पर गंभीर आरोप लगाए कि कॉलेज में मजहब के आधार पर काम किया जा रहा है।
इन छात्रों ने बिहार सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें प्रधानाचार्य अकबरुद्दीन और उनके सहयोगी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की माँग की है। साथ ही चिंता जताई कि कॉलेज में कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।
उधर, इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रशासन ने बैठक बुलाई गई। बैठक में आरोपित छात्र अतीकुर रहमान अंसारी के साथियों पर ₹5 से ₹10 हजार का जुर्माना लगाया गया।
Class Notes NCERT Solutions for CBSE Students