Sunday , September 27 2026
देश के टॉप स्कूलों में शामिल हुआ अडानी विद्या मंदिर, CBSE 12वीं का रिजल्ट 100%

देश के टॉप स्कूलों में शामिल हुआ अडानी विद्या मंदिर, CBSE 12वीं का रिजल्ट 100%

देश के टॉप स्कूलों में शामिल हुआ अडानी विद्या मंदिर, CBSE 12वीं का रिजल्ट 100%: नाबेट रैंकिंग में भी नंबर-1, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलती है मुफ्त शिक्षा

देश के टॉप स्कूलों में शामिल हुआ अडानी विद्या मंदिर

अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद (Adani Vidya Mandir) ने शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह स्कूल, जो 2008 से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहा है, अब देश के टॉप स्कूलों में शामिल हो गया है। हाल ही में नाबेट की रैंकिंग में 250 में से 232 अंक हासिल कर यह वंचित वर्ग के स्कूलों में पहले स्थान पर रहा।

13 मई को घोषित सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में स्कूल का परिणाम 100% रहा, जिसमें सभी 95 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की। अलवीना रॉय (ह्यूमैनिटीज) और जय बवास्कर (साइंस) ने 97.6% अंक लाकर सबका ध्यान खींचा।

एवीएमए को फरवरी में ‘राष्ट्रीय विजेता‘ और ‘समग्र शिक्षा अवार्ड’ से भी नवाजा गया। स्कूल ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को पाठ्यक्रम में शामिल किया और यूनिसेफ, गुजरात साइंस सेंटर जैसे संस्थानों के साथ मिलकर एसटीईएम शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। पर्यावरण और करुणा पर जोर देने के लिए इसे इंटरनेशनल ग्रीन स्कूल और काइंडनेस स्कूल अवार्ड भी मिले। अडानी फाउंडेशन के इस प्रयास से 3000 से ज्यादा छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।

Check Also

Saraswati Vandana, Gayatri Mantra in govt schools?

Saraswati Vandana, Gayatri Mantra in govt schools?

Chhattisgarh HC says yes for now, but leaves the door open for future challenges The …