10th Hindi NCERT CBSE Books

10th CBSE Board Hindi Examination Year 2023-24

10th Hindi Examination 2023: दसवीं कक्षा हिन्दी बोर्ड (2023-24)

  • कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 15 हैं।
  • कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 18 प्रश्न हैं।
  • प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें।
  • कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
  • इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
Class: 10th Standard (CBSE) – Board Exam 2023-24
Subject: Hindi (085)
Time Duration: 03 Hours
Maximum Marks: 80
Date: 21 February 2024

सामान्य निर्देश: 10th CBSE Board Hindi Examination

निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिए:

  • इस प्रश्न-पत्र में कुल 18 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर देगा अनिवार्य है।
  • इप्त प्रश्न-पत्र में दो खण्ड हैं – खण्ड – ‘अ’ और खण्ड – ‘ब’।
  • खण्ड – ‘अ’ में उपप्रश्नों सहित 45 बहुविकल्पी / वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कुल 40 प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
  • खण्ड – ‘ब’ में वर्णात्मक ग्रन्‍न पूछे गए हैं, आतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।
  • प्रश्न के उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लिखिए।
  • यथासंभव दोनों खण्डों के प्रश्नों के उत्तर क्रमशः लिखिए।

खण्ड ‘अ’

(बहुविकल्पी / वस्तुपरक प्रश्न)

प्रश्न 01: म्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: – (1×5=5)

ग्रीष्म के समय को पढ़ाई के दबाव से पर रचना! कद रिश्तों से जुड़ाव को पोषित करने में लगाना जरूरी है। सामुदायिक केन्द्रों से जुड़े हें और सैंवा देने वाले बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। ऐसे बच्चे न केवल समाज से जुड़ते हैं, बल्कि खुश भी रहते हैं।

यह जुड़ाव बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत सँवारने के साथ ही मानवीय प्रवृत्तियों को भी सार्थक दिशा देता है।

छुट्टियों का समय रिश्तों-नातों को जानने और जीने का भी मौका होता है। पहले सयुक्त परिवार में बच्चे दादा-दादी, चाचा-चाची, ताऊ-ताई, बुआ के साथ रह कर बड़े होते थे। रिश्तेदारों का आना-जाना भी खूब होता था। मगर अब ऐसी व्यस्त जिंदगी है कि बच्चे सिर्फ अपने माता-पिता को ही जानते हैं। छुट्टियों का यह समय ऐसे संबंधों को जीने और जानने में लगाया जाए, यह खुद बच्चों के लिए ही नहीं, हमारे पारिवारिक और सामाजिक तानेबाने को सहेजने के लिए भी जरूरी है। कुछ साल पहले एक ऑनलाइन पर्यटन कंपनी द्वारा किए गए परिवार सर्वेक्षण के अनुसार सत्तानवे प्रतिशत भारतीय किशोरों ने महसूस किया कि परिवार की छुट्टियाँ उन्हें अपने भाई-बहनों के करीब लाती हैं। उनहत्तर प्रतिशत ने माना कि उनकी पसंदीदा यादें परिवार के साथ बिताई छुट्टियों से जुड़ी हैं। बहुत से सामाजिक मनोवैज्ञानिक अध्ययन भी बताते हैं कि अवकाश का समय बच्चों को नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। छुट्टियाँ बच्चों को खुश और होशियार बनाती हैं। सामाजिक कौशल सिखाती हैं। यह अभिभावकों के साथ अनौपचारिक रूप से संवाद करने का समय होता है। भटकाव के मौजूदा परिवेश में ऐसा खुला संवाद किशोरों की मानसिकता समझने में सहायक होता है। नई पीढ़ी को दिशाहीन होने से बचा सकता है। समय रहते अभिभावकों को सचेत कर सकता है।

(i) निम्नलिखित में से कौन-सा / से वाक्य गद्यांश से मेल खाता है / खाते हैं?

  1. अवकाश बचों में नई ऊर्जा और उत्साह भरता है।
  2.  छुट्टियों में भाई-बहनों के समीप आने की संभावना बढ़ती है।
  3. माता-पिता से बहुत कुछ जानने-सीखने का अवसर मिलता है।
  4. नई पीढ़ी के दिशाहीन होने की संभावनाएँ बढ़ती हैं।

विकल्प:

  1. केवल I
  2. II और III
  3. केवल IV
  4. I ,II और III

(ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए:

कथन: पारिवारिक तानेबाने को सहेजने की आवश्यकता है।
कारण: परिवारों और समाज के संकुचित होने से स्वस्थ सामाजिक विकास अवरुद्ध हो रहा है।

विकल्प:

  1. कथन और कारण दोनों गलत हैं।
  2. कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
  3. कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
  4. कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।

(iii) अब पारिवारिक संबंधों में क्या बड़ा परिवर्तन हुआ है?

  1. एकल परिवारों का सीमित होना
  2. संयुक्त परिवारों में वृद्धि होना
  3. एकल परिवारों में वृद्धि होना
  4. पड़ोस संस्कृति की समाप्ति होना

(iv) सामुदायिक केन्द्रों में सेवा देने वाले बच्चे किस प्रकार लाभान्वित होते हैं?

  1. बेहतर स्वास्थ्य पाकर
  2. प्रसन्नचित्त होकर
  3. व्यस्त होकर
  4. वेतन पाकर

विकल्‍प:

  1. I -II
  2. III- IV
  3. I- IV
  4. II-IV

(v) बच्चों के बीच रचनात्मक सोच, सामुदायिक समझ और रिश्तों से जुड़ाव को पोषित करने के लिए कया अपेक्षित है?

  1. रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी
  2. ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करना
  3. परस्पर परिचर्चा में सभी की भागीदारी
  4. शिक्षा की बुनियाद रखना

प्रश्न 02: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: – (1×5=5)

नदियों को धरती का प्राण माना जाता है। ये हमारी पृथ्वी व समस्त जीव-जगत को जीवन देती हैं। जब नदियों के जीवन पर ही संकट मँडरा रहा हो तो अन्य जीव-जगत पर क्या असर होगा?

यह स्थिति डराती है। खासकर तब, जब विशेषज्ञों का मानना है कि 2030 तक दुनिया में पानी की माँग कुल आपूर्ति से ज्यादा हो जाएगी | इसका एक बड़ा कारण यह भा कि हमने नदियों के प्रवाह को बाधित किया है, उनके प्रवाह मार्ग में अवरोध पैदा किए हैं और उनमें अपनी आत्मा का सर्वस्व उड़ेलने वाली छोटी नदियों की परवाह ही नहीं की । श नदियों के तटों पर अतिक्रमण कर हम विकास का नारा बुलंद कर रहे हैं। नदियाँ दुखी न हों तो क्या करें? ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैण्ड सहित यूरोप के विविध देशों में शायद इसीलिए नदियों के तटबंध तोड़े जा रहे हैं ताकि नदियों को उद्दाम प्रवाह की आज़ादी मिल सके। इस प्रसंग में छोटी नदियों को पुनर्जीवित करना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटी नदियाँ न केवल किसी क्षेत्र विशेष की जल संबंधी जरूरतों को पूरी करती हैं, बल्कि अनेक छोटी नदियाँ मिलकर किसी बड़ी नदी को अपने समर्पण से समृद्ध भी करती हैं। ‘

छोटी नदियों को बचाने के लिए संसाधनों से अधिक संकल्प की आवश्यकता है। भू-जल स्तर, पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता को स्थिर रखने के लिए नदियों के प्रवाह क्षेत्र को अतिक्रमण से बचाना व प्रदूषण मुक्त  रखना बेहद जरूरी है। शासन-प्रशासन व आमजन की दृढ़ इच्छाशक्ति, निगरानी और नियंत्रण द्वारा ही नदियों को बचाया जा सकता है।

(i) ‘जैव विविधता’ से अभिप्राय है:

  1. पृथ्वी पर जीव-जंतुओं की विविधता
  2. पृथ्वी पर पेड़-पौधों की विविधता
  3. जीव-जंतुओं और वनस्पति की विविधता
  4. मानवीय-जीवन की विविधता

(ii) निम्नलिखित कथन और कारण को पढ़िए। उसके बाद दिए गए बिकल्यों में से कोई एक सही विकल्प चुनिए:

कथन: यूरोप के देशों में नदियों के तटबंध तोड़े जा रहे हैं।
कारण: नदियों को उद्दाम प्रवाह की आज़ादी मिले और वे पुनर्जीवित हो जाएँ |

विकल्प:

  1. कथन और कारण दोनों गलत हैं।
  2. कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
  3. कथन व कारण दोनों सही हैं तथा कारण / केथन की सही व्याख्या करता है।
  4. कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।

(iii) नदियों को जीवित रखने के लिए क्या-क्या करना होगा?

  1. तट अतिक्रमण पर रोक
  2. पुनर्जीबित करने की कोशिश
  3. आत्मा का सर्वस्व उड़ेलना
  4. विकास का नारा बुलंद करना

विकल्प:

  1. I – II
  2. II – III
  3. II – IV
  4. I – IV

(IV) विशेषज्ञ 2030 तक, किस बात के लिए सचेत कर रहे हैं?

  1. लगभग सभी नवियाँ प्रदूषित हो जाएँगी ।
  2. हमें नदियों का प्रवाह बाधित करना पड़ेगा।
  3. हमें छोटी नदियों की परवाह करनी होगी।
  4. जल की आपूर्ति जल की माँग से बहुत कम हो जाएगी।

(V) गद्यांश के अनुसार कौनसी स्थिति डराती है?

  1. जलीय जीव-जंतुओं की संख्या का कम होना
  2. नदियों के तटों पर औद्योगिक विकास होना
  3. नदियों का अपने मार्ग को छोड़कर बहना श
  4. जीवनदायिनी नदियों का प्रदूषित होना

प्रश्न 03: निर्दशानुसार पदबंध पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: – (4×1=4)

(i) ‘इतने बड़े सिर में नारियल-की-सी आँखों वाला चेहरा अजीब लगता है।’ रेखांकित का पदबंध-भेद है:

  1. संज्ञा पदबंधद
  2. विशेषण पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. क्रिया पदबंधद

(ii) ‘एक कमरे के बाहर मजबूत और बड़ा-सा ताला लटक रहा था।’ – रेखांकित का पदबंध-भेद है:

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. विशेषण पदबंध

(iii) ‘शायद पुलिस को उन्होंने आते हुए देख लिया था।’ – रेखांकित का पदबंध-भेद है:

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. विशेषण पदबंध

(iv) ‘ठाकुरबारी के एक वयोवृद्ध साधु ने फाटक खोल दिया।’ – रेखांकित का पदबंध-भेद है:

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रिया-विशेषण पदबंध

(v) निम्नलिखित में से क्रिया-विशेषण पदबंध का उदाहरण छाँटकर लिखिए :

  1. एक वृद्ध साधु ने डरते हुए धीरे-से फाटक खोल दिया
  2. एक वृद्ध साधु ने डरते हुए धीरे-से फाटक खोल दिया
  3. एक वृद्ध साधु ने डरते हुए धीरे-से फाटक खोल दिया
  4. एक वृद्ध साधु ने डरते हुए धीरे-से फाटक खोल दिया

प्रश्न 04: निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(i) निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :

  1. हरिहर काका लुढ़कते हुए दरवाज़े तक आए और पैरों से दरवाज़े पर धक्का लगाया।
  2. काका को बंधनमुक्त किया गया, मुँह से कपड़े निकाले गए।
  3. हरिहर काका ने पर्दाफाश किया कि वे साधु नहीं, डाकू, हत्यारे और कसाई हैं।
  4. हरिहर काका ने देर तक बयान दर्ज कराए।

(ii) ‘उन्हें लग रहा था कि अब भाई को वे आसानी से घर ले जाएँगे।’ – रचना के आधार पर यह वाक्य-भेद है:

  1. सरल वाक्य
  2. सयुक्त वाक्य
  3. मिश्र वाक्य
  4. सामान्य वाक्य

(iii) निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य छाँटकर लिखिए:

  1. सभी बद कमरों को खोलकर देखा गया।
  2. ठाकुरबारी के जो कमरे खुले थे उनकी तलाशी पहले ली गई।
  3. वृद्ध साधु बोल नहीं रहा था इसलिए पुलिस को थोड़ी परेशानी हुई।
  4. ताला तोड़कर कमरा खोला गया ।

(iv) ‘सुबह होने में देर थी इसलिए पुलिस इंचार्ज साधुओं को आत्मसमर्पण की आवाज़ लगा रहे थे।’ – यह रचना के आधार पर वाक्य -भेद है:

  1. सरल वाक्य
  2. मिश्र वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य
  4. सामान्य वाक्य

(v) स्तंभ ‘अ’ और स्तंभ ‘ब’ को सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनिए:

(A) I 2 II 3 III 1
(B) I 1 II 2 III 3
(C) I 2 II 1 III 3
(D) I 3 II 2 III 3

प्रश्न 05: निर्देशानुसार ‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: – 4×1=4

(i) ‘पीतांबर’ का सही युग्म है:

  1. पीले हैं अंबर जिसके – बहुब्रीहि समास
  2. पीला है जो अंबर – बहुब्रीहि समास
  3. पीला अंबर – अव्ययीभाव समास
  4. पीले हैं अंबर जिसके – कर्मधारय समास

(ii) निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

उपर्युक्त युग्मों में से कौनसे सही सुमेलित हैं?

  1. केवल (IV)
  2. केवल (I)
  3. (I) और (III)
  4. (I) और (IV)

(III) ‘महात्मा’ समस्तपद का विग्रह होगा:

  1. महात्मा की आत्मा
  2. महान की आत्मा
  3. महा की आत्मा
  4. महान हैजो आत्मा

(IV) ‘बेवक्त’ समस्तपद का समास-भेद होगा:

  1. तत्पुरुष समास
  2. कर्मधारय समास
  3. अव्ययीभाव समास रा
  4. बहुब्रीहि समास

(V) ‘आत्मगौरब’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?

  1. द्विगु समास
  2. तत्पुरुष समास
  3. कर्मधारय समास
  4. अव्ययीभाव समास

प्रश्न 06: निर्देशानुसार ‘मुहावरे’ पर आधारित निम्नलिखित छह बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए: – 4×1=4

(i) ‘पता न चलना’ अर्थ के लिए मुहावरा होगा:

  1. फरार होना
  2. दबे पाँव आना
  3. टका-सा जवाब देना
  4. सुराग न मिलना

(ii) परीक्षा भवन पहुँच कर जब उसे अपना पेंसिल बॉक्स नहीं दिखा तो उसके _________  गए। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा:

  1. सिट्टी-पिट्टी गुम होना
  2. पैरों तले ज़मीन खिसकना
  3. हाथ-पाँव फूलना
  4. चेहरे का रंग उड़ना

(iii) “माता-पिता और बड़ों के उपदेश बुरे लगते हैं लेकिन बाद में वही बातें प्रेरित करती हैं।” – रेखांकित अंश के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा:

  1. नीचा दिखाना
  2. ज़हर लगना
  3. पहाड़ लगना
  4. हाथ लगना

(iv) ‘आस्तीन का साँप’ मुहावरे का अर्थ है:

  1. चालाक व्यक्ति
  2. बड़ा दुश्मन
  3. कपटी मित्र
  4. अपना मत बदलने वाला

(v) ‘रहस्य प्रकट होना’ अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है:

  1. उगल देना
  2. ख़ाक छानना
  3. कूच करना
  4. कलई खुलना

(vi) मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए:

  1. कंपकँपीं छूटना – डर से शरीर काँपना
  2. कलेजा ठंडा होना – मृत्यु होना ये
  3. किताबी कीड़ा होना – जो कीड़े पुस्तकों में लगें
  4. एक ही राग अलापना – अच्छा गायक

प्रश्न 07: काव्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए: – 2×1=2

(i) ‘सब अँधियारा मिटि गया’ – कबीर के ‘दोहे’ की इस पंक्ति में अंधियारा किसका प्रतीक है?

  1. निराशा
  2. अहंकार
  3. अज्ञान
  4. कालिमा

(ii) ‘गिरि का गौरव गाकर झर-झर’ – पंक्ति में झरने के ‘झर-झर’ स्वर में कवि ने क्या कल्पना की है?

पर्वत प्रदेश में पावस’ कविता के आधार पर लिखिए:

  1. बादलों की गड़गड़ाहट की
  2. झरनों की कल-कल करती मधुर ध्वनि की
  3. पक्षियों के कलरब की जुगल-बंदी की
  4. पर्वत के गौरव-गान की

प्रश्न 08: निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए: – 5×1=5

क्षुधार्त रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी,

तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी |

उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया,

सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर-चर्म भी दिया |

अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे? |

वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे |।

(i) रंतिदेव कौन थे?

  1. वीर राजा
  2. परम दानी राजा
  3. बुद्धिमान-शिक्षित राजा
  4. कुशल-समझदार राजा

(ii) स्तंभ ‘अ’ और स्तंभ ‘ब’ को सुमेलित करके सही विकल्प चुनिए :

विकल्प:
(A) I2    II3    III1
(B) I1    II2    III3
(C) I2    II1    III3
(D) I1    II3    III2

(iii) कवि ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से क्या संदेश दिया है?

  1. हमें जीवन की परवाह न करके परोपकार करना चाहिए।
  2. हरेक की पीड़ा को समझना चाहिए।
  3. शरीर नाशवानं है अतः जीव को डरना नहीं चाहिए।
  4. अपनी भूख की परवाह बिलकुल नहीं करनी चाहिए।

(III) कवि ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से क्या संदेश दिया है?

  1. हमें जीवन की परवाह न करके परोपकार करना चाहिए।
  2. हरेक की पीड़ा को समझना चाहिए।
  3. शरीर नाशवानं है अतः जीव को डरना नहीं चाहिए।
  4. अपनी भूख की परवाह बिलकुल नहीं करनी चाहिए।

(IV) अपनी भूख की परवाह बिलकुल नहीं करनी चाहिए।

  1. काव्यांश में प्रयुक्त अनादि शब्द का क्या अर्थ है ?
  2. जिसका न आदि हो न अत
  3. जिसका आदि या आरंभ न हो
  4. जो सृष्टि पर सबसे पहले जन्मा हो

(V) जो सदा बना चला आ रहा हो

  1. दधीचि ने दान में क्या दिया?
  2. कवच-कुंडल
  3. हड्डियाँ
  4. धन

प्रश्न 09: गद्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए:

(i) तताँरा-वामीरो के त्याग से समाज की सोच में क्या परिवर्तन आया?

  1. सबने तताँरा-वामीरो के प्रेम को स्वीकार कर लिया
  2. सभी तताँरा-वामीरों के विवाह के लिए तैयार हो गए
  3. अब दूसरे गाँवों में भी पारस्परिक वैवाहिक संबंध होने लगे
  4. तताँरा-वामीरों को अपने-अपने गाँवों से निष्कासित कर दिया

(ii) वज़ीर अली अफगानी हमले की प्रतीक्षा क्यों कर रहा था? अनुपयुक्त विकल्प छाँटकर लिखिए ;

  1. अंग्रेजों को चारों तरफ से घेरने के लिए क्‍
  2. सआदत अली को जान से मारने के लिए
  3. अवध से सआदत अली को हटा अपना तख्त पाने के लिए
  4. अंग्रेजों को हिन्दुस्तान से बाहर निकालने के लिए

प्रश्न 10: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए:

अब भाई साहब बहुत कुछ नरम पड़ गए थे। कई बार मुझे डाँटने का अवसर पाकर भी हे धीरज से काम लिया । शायद अब वह खुद समझने लगे थे कि मुझे डाँटने का अधिकार उन्हें नहीं रहा, या रहा भी, तो बहुत कम। मेरी स्वच्छंदता भी बढ़ी। मैं उनकी सहिष्णुता का अनुचित लाभ उठाने लगा। मुझे कुछ ऐसी धारणा हुई कि मैं पास ही हो जाऊंगा, पढ़ूँ या न पढ़ूँ, मेरी तकदीर बलवान है, इसलिए भाई साहब के डर से जो थोड़ा-बहुत पढ़ लिया करता था, वह भी बंद हुआ। मुझे कनकौए उड़ाने का नया शौक पैदा हो गया था और अब सारा समय पतंगबाज़ी की ही भेंट होता था, फिर भी मैं भाई साहब का अदब करता था और उनकी नज़र बचाकर कनकौए उड़ाता था। मांझा देना, कन्ने बाँधना, पतंग टूर्नामेंट की तैयारियाँ आदि समस्याएँ सब गुप्त रूप से हल की जाती थीं | मैं भाई साहब को यह संदेह न करने देना चाहता था कि उनका सम्मान और लिहाज़ मेरी नज़रों में कम हो गया है।

(i) बड़े भाई साहब अब छोटे भाई को प्राय: नहीं डाँटते क्यों?

  1. छोटे भाई की घर छोड़ने की धमकी के भय से चुप रहने लगे।
  2. अब उन दोनों में एक ही कक्षा का अंतर रह गया था।
  3. छोटा भाई खेलकर भी अव्वल आता जा रहा था अत: अब बे ढीले पड़ने लगे थे |
  4. छोटा भाई बड़े भाई साहब के व्यवहार पर उन्हें आड़े हाथों लेने लगाथा। ,

(ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :

कथन: कथानायक बड़े भाई साहब की सहिष्णुता का अनुचित लाभ उठाने लगा |

कारण: कक्षा में अव्वल आने के कारण उनके व्यवहार में अहंकार की भावना आगई थी |

विकल्‍प :

  1. कथन और कारण दोनों गलत हैं।
  2. कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या है।
  3. कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
  4. कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

(iii) मैं पास ही हो जाऊँगा / पढ़ूँ या न पढ़ूँ, मेरी तकदीर बलवान है’ – इस कथन से कथानायक के विषय में पता चलता है कि वह है :

  1. दृढ़विश्वासी
  2. भाग्यवादी
  3. वाचाल
  4. अहंकारी

(IV) छोटा भाई बड़े भाई साहब से छिपकर पतंगबाज़ी क्‍यों करता था?

  1. छोटे भाई के मन में बड़े भाई के लिए आदर था |
  2. छोटे भाई को पतंगबाज़ी का नया-नया शौक चढ़ा था।
  3. छोटे भाई को लगा कि शायद भाई साहब को पसंद न आए |
  4. पढ़े-लिखे समझदार लोग पतंगबाज़ी नहीं करते थे।

(V) कथानायक का सारा समय पतंगबाज़ी की भेंट क्यों चढ़ने लगा था!

  1. पतंगबाज़ी का नया-नया शौक लगने के कारण
  2. विद्यालय में आयोजित पतंग टूर्नमेंट के कारण
  3. बड़े भाई द्वारा इाँ:-फटकार न लगाने के कारण
  4. विद्यालय में हुए ग्रीष्मावकाश के कारण

खण्ड ‘ब’

(वर्णनात्मक प्रश्न)

प्रश्न 11. पूरक पाठ्य-पुस्तक के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग शब्दों में लिखिए: – 2×3=6

  1. आपके पड़ोसी काका की स्थिति हरिहर काका से मिलती-जुलती है। आप उन्हें कैसे समझाएँगे और मदद करेंगे?
  2. सपनों के से दिन’ पाठ के लेखक और उसके साथी किस प्रकार गर्मियों की छुट्टियाँ बिताया करते? आप गर्मी की छुट्टियों में   करते हैं, लिखिए।
  3. ‘मैत्री धर्म, जाति, रंग-भेद, प्रतिष्ठा आदि से ऊपर शुद्ध प्रेम और भावनाओं का प्रतिबिंब है।’ ‘टोपी शुक्ला’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 12.  काव्य-खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उशब्दों में लिखिए: – 2×3=6

  1. ‘आज धरती बनी है दुलहन साथियो
    अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो’
    इन पंक्तियों के संदर्भ में सैनिक की भावनाओं को स्पष्ट कीजिए।
  2. विरासत में मिली वस्तुओं की सँभाल ज़रूरी है, क्यों? ‘तोप’ कविता के आधार स्पष्ट कीजिए।
  3. मीरा अपने आराध्य कृष्ण से क्या विनती करती हैं और उन्हें उनके कर्तव्य का समर करवाने के लिए क्‍या करती हैं?

प्रश्न 13.  गद्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तत लगभग 60 शब्दों में लिखिए: – 2×3=6

  1. ‘तीसरी कसम’ फिल्‍म को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?
  2. रूबियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगें तब उनका टूटना ही अच्छा है, क्‍यों? ‘तताँरा वामीरो कथा’ के आधार पर स्पष्ट कीजिए ।
  3. ‘कलकत्ता के नाम पर कलंक था कि यहाँ काम नहीं हो रहा है वह आज बहुत अंश में धुल गया।’ – ‘डायरी का पन्ना’ पाठ से उद्धृत इस कथन में किस काम और कलकत्ता पर लगे कलंक की बात हो रही है और वह कैसे धुल गया? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 14. निम्नलिखित तीन में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

  1. “प्रकृति पर अगर गाज गिरती रहेगी
    समझ लो मनुष्यता सिसकती रहेगी”
    • मानव प्रकृति का अभिन्न अंग  • संतुलन बनाना  • तापमान वृद्धि में रोक
  2. मैं और मेरा देश
    • एक-दूसरे के पूरक  • देश में ही व्यक्तित्व का विकास  • देश के प्रति कर्तव्य
  3. व्यायाम की ओर बढ़ते कदम
    • व्यायाम की आवश्यकता  • योग और व्यायाम की ओर बढ़ता रुझान • व्यायाम के लाभ

प्रश्न 15.

(A) आप निखिल / निखिला हैं। आपके क्षेत्र में लगे वृक्ष जल के अभाव में सूख रहे हैं। वृक्षों के उचित रख-रखाव का सुझाव देते हुए वन-विभाग के निदेशक को आग्रह करते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।

अथवा

(B) आप ओज / ओजस्विता हैं। आपके प्रमाण-पत्रों की फाइल स्थानीय बस में छूट गई थी जिसे बस कंडक्टर ने आपको सुरक्षित  लौटाया। उसके लिए अपने प्रदेश के परिवहन प्रबंधक को कंडक्टर के सद्व्यवहार की प्रशंसा करते हुए लगभग 100 शब्दों में एक
प्रशस्ति-पत्र लिखिए |

प्रश्न 16.

(A) आपके विद्यालय में क्षेत्रीय पुलिस द्वारा स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी छात्रों तक पहुँचाने के लिए एक सूचना लगभग 60 शब्दों में हि |

अथवा

(B) सांस्कृतिक कार्यक्रम के सचिव की ओर से बाल कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुति की सूचना लगभग 60 शब्दों में लिखिए ।

प्रश्न 17.

(A) कोई कंपनी जैविक फल-सब्जी बाज़ार में लाना चाहती है, उसके प्रचार-प्रसार के लिए एक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए ।

अथवा

(B) आपके क्षेत्र में एक नया विद्यालय खुला है जिसमें आगामी सत्र में प्रवेश लेने वाले स्थानीय बच्चों को दाखिले में विशेष छूट दी  जाएगी। विद्यालय के प्रचार-प्रसार के लिए लगभग 40 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए ।

प्रश्न 18.

(A) आपने ऑनलाइन कुछ पुस्तकें मँगवाई थीं लेकिन आपकी पुस्तकें आपके ऑर्डर के अनुरूप नहीं आई हैं। इसकी  कायत करते हुए प्रबंधक महोदय को लगभग 100 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।

अथवा

(B) “जब मानव ने स्वयं को पक्षियों की भाँति छोटा करने की शक्ति हासिल की और डिब्बेनुमा घरों में पेड़ पर रहने लगा। तब……”

इस कथा को लगभग 100 शब्दों में पूरा कीजिए।

Check Also

CBSE Board exam

CBSE 10th Class Date Sheet 2024: All Subjects Codes Wise

Central Board Of Secondary Education: Senior School Certificate Examination 2024 – CBSE 10th Class Date …