Saturday , April 27 2024
10th Hindi NCERT CBSE Books

10th CBSE Board Hindi Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia

10th CBSE Hindi Pre-board: दसवीं कक्षा हिन्दी प्री-बोर्ड (2023-24) – एन. के. बगड़ोदिया पब्लिक स्कूल, सेक्टर 09, रोहिणी, दिल्‍ली – 85

School Name: N. K. Bagrodia Public School, Sector 9, Rohini, New Delhi 110085 India
Class: 10th Standard (CBSE) – Pre-board 2023-24
Subject: Hindi (085)
Time Duration: 03 Hours
Maximum Marks: 80
Date: ~ December 2023

सामान्य निर्देश: 10th CBSE Hindi Pre-board

  • प्रस्तुत प्रश्न-पत्र में दो खंड हैं – ‘अ’ और ‘ब’
  • खंड ‘अ’ में वस्तुपरक प्रश्न (10 प्रश्न) पूछे जाएँगे और खंड ‘ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न (8 प्रश्न) पूछे जाएँगे।
  • सभी प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुर दीजिए।

खंड ‘अ’ – वस्तुपरक प्रश्न: 10th CBSE Hindi Pre-board

प्रश्न 01: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प का चयन करके दीजिए – (1×5=5)

आज सभी परेशान हैं कि समय पर वर्षा नहीं होती। कहीं अतिवृष्टि होती है, कहीं अल्पवृष्टि। पिछली सदी के पूर्वाद्ध की अपेक्षा उतरार्द्ध में मौसम-चक्र बहुत कुछ बदल गया है और अब तो अनिश्चित-सा हो गया है। पहले हर मौसम प्रायः समय पर आता था और वर्षा नियमित रूप से होती थी। यह स्थिति केवल भारत की ही नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण विश्व की है। कहीं इतनी वर्षा होती है कि बाढ़ के कारण जन और धन की अपार हानि होती है। तो कहीं बिल्कुल वर्षा नहीं होती, जिससे खड़ी फसलें खेत में ही नष्ट हो जाती हैं। कुछ देशों में बर्फ़ इतनी गिरती है. कि जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। कभी-कभी जब फसलें पक जाती हैं, तब मूसलाधार वर्षा हो जाती है, जिससे अन्न को घर लाना असंभव हो जाता है। वायुमंडल में प्रदूषण और प्रकृति असंतुलन के कारण भारत के अधिकांश भागों में सन्‌ 1987 में बीसवीं शताब्दी का सबसे भयंकर सूखा पड़ा। पूर्वी भारत में बाढ़ के भीषण प्रकोप से जन-धन की काफ़ी हानि हुई। यह प्राकृतिक विपदा मनुष्य – निर्मित है क्‍योंकि मनुष्य स्वयं प्रकृति का संतुलन बिगाड़ रहा है। मौसम में इस तरह के बदलाव से सामान्य जन पीड़ित हैं और वैज्ञानिक चिंतित। वैज्ञानिक खोजों से पता चलता है कि मौसम में परिवर्तन का कारण, फेफड़ों में कैंसर का कारण व हृदय के रोगों एवं मानसिक तनाव आदि का मुख्य कारण है – प्रकृति में असंतुलन। हम सभी जानते हैं कि धरती पर जीवन प्रकृति-संतुलन से ही संभव हो सका है।

I) आज हम सभी किस बात से परेशान हैं?

क) जनसंख्या वृद्धि से
ख) बढ़ती महेंगाई से
ग) मौसम चक्र में आए बदलाव से
घ) अधिक गर्मी से

II) प्रकृति-असंतुलन के कारण सन्‌ 1987 में कया हुआ ?

क) भयंकर सूखा पड़ा और बाढ़ आई
ख) भूकंप से भारी तबाही हुई
ग) भयंकर तूफ़ान से जन-धन की हानि हुई
घ) -अओलावृष्टि से फसल नष्ट हो गई

III) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए

कथन (A) – प्राकृतिक विपदा मनुष्य निर्मित है।
कारण (R) – मनुष्य स्वयं प्रकृति का संतुलन बिगाड़ रहा है।

(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ही ग़लत हैं।
(ख) कथन (A) ग़लत है किंतु कारण (R) सही है।
(ग) कथन (A) व कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(घ)कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) उसकी ग़लत व्याख्या करता है।

IV) धरती पर जीवन संभव है:

क) पर्यावरण-प्रदूषण से
ख) मौसम में परिवर्तन से
ग) अधिक वृक्षारोपण से
घ) प्रकृति संतुलन से

V) प्रकृति-असंतुलन से होने वाली व्याधि है:

क) फेफड़ों का कैंसर
ख) हृदय रोग
ग) मानसिक तनाव
घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 02: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए। (1×5=5)

आज से कुछेक दशक पहले यदि कोई हमसे यह प्रश्न करता कि क्‍या रोबोट्स अच्छे अध्यापक साबित होंगे तो निश्चित रूप से हमें प्रश्न करने वाले की बुद्धि पर तरस आता, लेकिन आज के इस वैज्ञानिक युग में यह प्रश्न हमें कुछ सोचने को बाध्य करता है। मेरी दृष्टि में इसका उत्तर होगा-नहीं, ऐसा इसलिए कि शिक्षण का काम सिर्फ़ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक भी है और इसके साथ-साथ मनोवैज्ञानिक भी।

रोबोट एक मशीन है, जो मनुष्य के संकेत व निर्देश का अनुपालन करने में समर्थ है, उसमें भावनाओं का आरोह व अवरोह संभव नहीं है, जबकि एक शिक्षक में भावनाओं का होना आवश्यक ही नहीं, अनिवार्य भी है। आज से नहीं, अपितु-पुय्यतन काल से ही हमारे देश में गुरु-शिष्य परंपरा रही है। कया के साथ यह परम्परा कायम रहेगी? गुरु और शिष्य का संबंध भावनात्मक धरातल पर अवश्थित होता है, गुरु के प्रति शिष्य के स्नेह में श्रद्धा व आदर का भाव होता है, लेकिन मशीनी मानव के प्रति शिष्य के हृदय में आदर और श्रद्धा के भाव नहीं पनप सकते, तब यह रोबोट द्वारा अध्यापन किए जाने पर अपने आपको संतुष्ट नहीं कर सकता।

एक सरल अध्यापन के दौरान मनोवैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेना होता है, लेकिन क्या रोबोट द्वारा अध्यापन में मनोवैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेना संभव है? वर्ग के वातावरण व छात्रों की मनोदशा के अनुरूप शिक्षक अपनी पूर्व निर्धारित अध्यापन पद्धति में बदलाव करते हैं, क्या रोबोट ऐसा कर सकता है?

(I) कूछेक दशक पहले रोबोट्स के बारे में क्या धारणा थी?

क) बे अच्छे अध्यापक साबित होंगे
ख) वे अच्छे सैनिक सिद्ध होंगे
ग) वे अच्छे सेवक सिद्ध होंगे
घ) वे अच्छे वैज्ञानिक सिद्ध होंगे

(॥) शिक्षण किस प्रकार का कार्य है?

क) शारीरिक
ख) मानसिक
ग) मनोवैज्ञानिक
बु) उपर्युक्त सभी

(III) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए

कथन (A) – रोबोट एक मशीन है, जो मनुष्य के संकेतों और निर्देशों का पालन करने में समर्थ है।
कारण (R) – उसमें भावनाओं का आरोह-अवरोह संभव नहीं है।

(क) कथन (A) व कारण (R) दोनों ही ग़लत हैं।
(ख) कथन (A) ग़लत है, किंतु कारण (R) सही है।
(ग) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं, और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(घ) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) उसकी ग़लत व्याख्या करता है।

(IV) रोबोट में क्‍या संभव नहीं है?

(क) भावनाओं का आरोह-अवरोह
(ख) अच्छे सेवक के गुणों का विकास
(ग) मानवीय कर्मठता का उद्भव
(घ) आज्ञाकारी शिष्य के गुण

(V) पुरातनकाल से हमारे देश में कौन-सी परम्परा रही है?

(क) एकल परिवार की
(ख) शिक्षा के व्यवसाय की
(ग) गुरु-शिष्य की
(घ) राजा-रंक की

प्रश्न 03: निर्देशानुसार ‘पदबंध’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1×4=4)

(I) धीरे-धीरे नाव पानी में डूबती चली गई। रेखांकित पदबंध का भेद है:

क) संज्ञा पदबंध
ख) विशेषण पदबंध
ग) क्रिया पदबंध
घ) क्रियाविशेषण पदबंध

(II) ‘सुलेमान उनकी बातें सुनकर थोड़ी दूरी पर रुक गए।’ प्रस्तुत वाक्य में क्रिया पदबंध है:
क) उनकी बातें सुनकर
ख) शथोड़ी दूर पर
ग) रुक गए
घ) बातें सुनकर थोड़ी दूरी

(III) ‘थका-हारा मज़दूर लेटते ही सो गया।’ वाक्य में रेखांकित पदबंध है:
क) संज्ञा पदबंध
ख) सर्वनाम पदबंध
ग) विशेषण पदबंध
घ) क्रिया पदबंध

(IV) ‘उसने ततारा को तरह-तरह से अपमानित किया।’ प्रस्तुत वाक्य में रेखांकित पदबंध का प्रकार है:
क) विशेषण पदबंध
ख) क्रियाविशेषण पदबंध
ग) सर्वनाम पदबंध
घ) विशेषण पदबंध

(V) ‘सातवीं-आठवीं के कुछ विद्यार्थी हमें उसके बारे में बताया करते थे।’ रेखांकित पदबंध है:
(क॑) संज्ञा पदबंध
(ख) सर्वनाम पदबंध
(ग) विशेषण पदबंध
(घ) क्रियाविशेषण पदबंध

प्रश्न 04: निर्देशानुसार ‘रचना’ के आधार पर वाक्य-भेद पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1×4=4)

(I) वाक्य रूपांतरण है:

क) दो वाक्यों को जोड़ना
ख) एक वाक्य को दो वाक्यों में तोड़ना
ग) एक वाक्य को दूसरे वाक्य-भेद में बदलना
घ) शब्दों से वाक्य का निर्माण करना।

(II) ‘मैं बाज़ार गया और सामान खरीदा।’ वाक्य का भेद है:

क). सरल वाक्य
ख) मिश्र वाक्य
ग) संयुक्त वाक्य
घ) प्रश्नवाचक वाक्य

(III) ‘जैसा मैं चाहता हूँ, वैसा ही होता है।’ वाक्य का भेद है:

क) मिश्र वाक्य
ख) संयुक्त वाक्य
ग) सरल वाक्य
घ) विघानवाचक वाक्य

(IV) निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा सरल वाक्य नहीं है?

क) उन्होंने डोर पकड़ ली और होस्टल की तरफ़ दौड़े।
ख) हम और तुम इसके बारे में कुछ नहीं जानते।
ग) बड़े-बड़े विद्वान भी उनकी मातहती में काम करते हैं।
घ) लोग आठवीं पास करके सरकारी नौकरी करते हैं।

(V) ‘वह रोज़ व्यायाम करता है इसलिए स्वस्थ रहता है।’ वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण होगा:

क) रोज़ व्यायाम करने से वह स्वस्थ रहता है।
ख) क्योंकि वह व्यायाम करता है इसलिए स्वस्थ रहता है।
ग) रोज़ व्यायाम करो और स्वस्थ रहो।
घ) यदि रोज़ व्यायाम करोगे तो स्वस्थ रहोगे।

प्रश्न 05: निर्देशानुसार ‘समास’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए – (1×4=4)

(I) ‘चंद्र है शिखर पर जिसके अर्थात्‌ शिव’ का समस्तपद है:

क) शिखरचंद्र
ख) चंद्रधर
मु) चंद्रशेखर
घ) चंद्रपाल

(॥) निम्नलिखित शब्द-युग्मों पर विचार कीजिए:

समस्तपद
(i) दुरात्मा है
(ii) आपबीती
(iii) चक्रधर
(iv) तन-मन

समास
(i) कर्मधारय समास
(ii) द्विगु समास
(iii) बहुब्रीहि समास
(iv) अव्ययी भाव समास

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

क) (I) और (II)
ख) (II) और (III)
ग) (I) और (III)
घ) (I) और (IV)

(III) तत्पुरुष समास में प्रधान होता है –

क) पूर्वपद
ख) उत्तरपद
ग) अन्यपद
घ) पूर्वपद और उत्तरपद

(IV) ‘आपबीती’ समस्तपद में समास है –

क) तत्पुरुष समास
ख) कर्मधारूय समास
ग) डद्विगु समास
घ) दवंद्व समास

(V) ‘रात ही रात में’ समास का भेद बताइए –

क) कर्मधारूय समास
ख) तत्पुरुष समास
ग) डद्विगु समास
घ) अव्ययीभाव समास

प्रश्न 06:  निर्देशानुसार मुहावरों पर आधारित छह बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए – (1×4=4)

(I) प्रधानाचार्य ने विद्यालय में अनुशासनहीनता के कारण सभी विद्यार्थियों को……………………… (स्थान की पूर्ति कीजिए)।

क) अड़े हाथों लेना
ख) आसमान सिर पर उठाना
ग) ज़मीन-आसमान एक करना
घ) आँखों में धूल झोंकना

(II) ‘तलवे चाटने’ का अर्थ क्‍या है?

क) चापलूसी करना
ख) कुछ न करना
ग) नौकरी करना
घ) कुछ न करना

(III) ‘चकमा देना’ मुहावरे का सही प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?

क) मैं चकमा देता हूँ।
ख) चोर पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
ग) उसका चकमा देना ठीक नहीं।
घ) चकमा दो और भाग जाओ।

(IV) पढ़ाई में मेहनत करके मैं……………….. कर सकता हूँ।

उपयुक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

क) अंधों में काना राजा
ख) एक पंथ दो काज
ग) अपना हाथ जगन्नाथ
घ)अपने पैरों पर खड़ा होना

(V) मुहाबरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए –

क) काम तमाम करना – कार्य बनाना
ख) खून जलाना – तिरस्कार करना
ग) निराशा के बादल छेंटना – दुःखी होना
घ) गागर में सागर भरना – थोड़े में बहुत कुछ कहना

(VI) सभी को अन्याय व अत्याचार के खिलाफ़ अपनी ………… चाहिए। उपयुक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

क) अलख जगाना
ख) अपनी बात कहना
ग) आवाज़ उठाना
घ) खून जलाना

प्रश्न 07: निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए –

विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी,

मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी।

हुई न यूँ सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए,

मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए।

बही पशु-प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे,

वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।

(I) कवि के अनुसार मनुष्य कौन है?

क) जो अपने लिए जीता है।
ख) जो अपने परिवार के लिए मरता है।
ग) जो मनुष्य के लिए जीता-मरता है।
घ) जो किसी के लिए कुछ नहीं करता।

(II) ‘पशु प्रवृत्ति’ क्या है?

क) दूसरों के लिए जीना-मरना
ख) हमेशा परोपकार करना
ग) जंगलों में घूमना-फिरना
घ) केवल अपने लिए जीना

(III) ‘मर्त्य’ से तात्पर्य है –

क) मरणशील
ख) जगन्नाथ
ग) अजर-अमर
घ) उपर्युक्त सभी

(IV) कैसी मृत्यु ‘सुमृत्यु’ होती है?

क) जिसमें कष्ट होता है
ख) जिसमें कष्ट नहीं होता
ग) जिसमें लोग मरने के बाद भी याद करते हैं
घ) जिसमें मरने के बाद कोई याद नहीं करता

(V) कवि के अनुसार किसे मृत्यु से नहीं डरना चाहिए?

क) मनुष्य को
ख) पशु को
ग) पक्षी को
घ) सर्प को

प्रश्न 08: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए – (1×2=2)

(I) कबीर क्‍यों जागते और रोते हैं?

क) कबीर को नींद नहीं आती।
ख) कबीर सबको देखकर रोते हैं।
ग) कबीर को समाज की चिंता है।
घ) कबीर को वास्तविक ज्ञान प्राप्त नहीं है।

(II) भय के कारण कौन धरती में घेंसे हुए नज़र आते हैं?

क) ताल के वृक्ष
ख) ज़मीन पर उगे हुए वृक्ष
ग) शाल के वृक्ष
घ) घाटियों के वृक्ष

प्रश्न 09: निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तरों के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए – (1×5=5)

चाय तैयार हुई। उसने वह प्यालों में भरी ! फिर वे प्याले सामने रख दिए गए। वहाँ हम तीन मित्र ही थे। इस विधि में शांति मुख्य बात होती है। इसलिए वहाँ तीन से अधिक आदमियों को प्रवेश नहीं दिया जाता। प्याले में दो घूंट से अधिक चाय नहीं थी। हम ओठों से प्याला लगाकर एक-एक बूँद चाय पीते रहे। करीब डेढ़ घंटे तक चुस्कियों का यह सिलसिला चलता रहा। पहले दस-पन्द्रह मिनट में तो मैं उलझन में पड़ा रहा। फिर देखा दिमाग़ की रफ़्तार धीमी पड़ती जा रही है। थोड़ी देर में बिल्कुल बंद हो गई। मुझे लगा मानो अनंतकाल में मैं जी रहा हूँ। यहाँ तक कि सन्नाटा भी मुझे सुनाई देने लगा।

(I) प्रस्तुत गद्यांश में ‘मैं’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

क) जयशंकर प्रसाद के लिए
ख) रवींद्र केलेकर के लिए
ग) अरुण शर्मा के लिए
घ) लीलाधर मंडलोई के लिए

(II) प्यालों में कितनी चाय थी?

क) लगभग दो घूँट
ख) आधा प्याला
ग) पूरा प्याला
घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

(III) दिमाग़ की रफ़्तार बिल्कूल बंद हो जाने पर लेखक को कैसा अनुभव हुआ?

क) अनंतकाल में जीने जैसा अनुभव हुआ
ख) लेखक को सन्नाटा भी सुनाई देने लगा
ग) क्रो (क) और (ख) दोनों
घ) चाय पीने का दुबारा मन किया

(IV) ‘उसने बह प्यालों में भरी’ प्रस्तुत वाक्य में ‘उसने’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया गया है?

क) लेखक
ख) पहला मित्र
ग) चाज़ीन
घ) दूसरा मित्र

(V) चाय की चुस्कियाँ लेना शुरू करने के लगभग कितने समय बाद दिमाग़ की रफ़्तार धीमी पड़ने लगी?

क) दस-पंद्रह मिनट
ख) तीस मिनट
ग) एक घंटा
घ) डेढ़ घंटे

प्रश्न 10: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए – (1×2=2)

(I) गिन्‍नी के सोने से ही गहने क्यों बनाए जाते हैं?

क) गिन्‍्नी का सोना शुद्ध सोने से बहुत सस्ता होने के कारण
ख) शुद्ध सोने से .ज़्यादा चमकदार होने के कारण
ग) शुद्ध सोने से ज़्यादा मज़बूत होने के कारण
घ) ख’ और “ग’ दोनों

(II) समंदर के लगातार सिमटने के कारण पर विचार करके उचित विकल्प का चयन कीजिए।

क) पानी कम होना
ख) लोगों का डर
ग) बिल्डरों द्वारा ज़मीन हथियाना
घ) छोटा बनने की इच्छा

(i). “क’ और ‘ख’
(ii) “ख’ और “ग”
(iii) केवल “ग”
(iv) “क” और “घ”

खंड ‘ब’ वर्णनात्मक प्रश्न: 10th CBSE Hindi Pre-board

प्रश्न 11:  निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60० शब्दों में दीजिए – (3×2=6)

क) भाई साहब के लगातार फेल होने और छोटे भाई के पास होते जाने से पढ़ाई में दोनों पास-पास आ गए थे, फिर भी भाई साहब, दोनों में पर्याप्त अंतर महसूस करते थे। इस अंतर का आधार क्‍या था और कितना उचित था? पाठ के
आधार पर स्पष्ट कीजिए।

ख) “हमारे सामने जो वर्तमान क्षण है, वही सत्य है। उसी में जीना चाहिए।” ‘झेन की देन” पाठ से उद्घृत लेखक का यह कथन वर्तमान परिस्थितियों में कहाँ तक सत्य है? क्या आप इससे सहमत हैं? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

ग) “नेचर (प्रकृति) की सहनशीलता की एक सीमा होती है – प्रस्तुत पंक्ति का आशय उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

प्र० 12: निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60० शब्दों में दीजिए – (3×2=6)

क) कट” “अरलातयहीकण न हिले” पंक्ति से कवि के चरित्र की कौन-सी विशेषता उजागर होती है? कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

ख) “फ़तह का जश्न इस जश्न के बाद है” – “कर चले हम फ़िदा” कविता से उद्‌घृत प्रस्तुत पंक्ति में ‘इस जश्न” से कवि का कया आशय है और उसे बाद में मनाने के पीछे क्या कारण है?

ग) “मनुष्यता” कविता में कवि ने भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए जिन संदेशों का उल्लेख किया है, आज के संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 13: निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए – (3×2=6)

क) ‘टोपी शुक्ला’ कहानी सामाजिक समरसता और सदूभाव का संदेश देती है? जीवन मूल्यों के संदर्भ में इस कथन की सोदाहरण विवेचना कीजिए।

ख) पटल पाठ में लेखक ने बताया था कि गाँव की ठाकुरबारी का विकास जिस गति से हुआ, वैसा किसी और क्षेत्र में हुआ। यदि गाँव में अन्य चीज़ों का भी विकास हुआ होता तो शायद हरिहर काका को दुर्गीति नहीं झेलनी पड़ती। हरिहर काका की दुर्गति के ज़िम्मेदार सिर्फ़ महंत और भाई ही नहीं थे, गाँव के लोगों का नज़रिया भी था, इस नज़रिए पर अपने विचार लिखिए।

ग) ‘किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्‍न करने हेतु समय प्रबंधन और योजना की आवश्यकता होती है। प्रस्तुत पंक्ति ‘सपनों के से दिन’ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

रचनात्मक लेखन

प्रश्न 14 – 10th CBSE Hindi Pre-board: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत – बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए – (5)

क) पहला सुख – निरोगी काया
संकेत बिंदु – आशय, व्यायाम और स्वास्थ्य, समाज को लाभ

ख) संयुक्त परिवार – आज भी आवश्यक
संकेत बिंदु – भूमिका – युवा पीढ़ी को रिश्तों का ज्ञान, मिल-जुल कर रहने की भावना, बुज़ुर्गों की पस्थिति व, अकेलेपन से मुक्ति।

ग) शिक्षक – शिक्षार्थी संबंध
संकेत बिंदु – संबंधों की परंपरा – वर्तमान समय में आया अंतर, हमारा कर्त्तव्य

प्रश्न 15 – 10th CBSE Hindi Pre-board: आपके क्षेत्र के पार्क को कूड़ेदान बना दिया गया था। अब पुलिस की पहल और मदद से पुनः बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गया है। अतः आप पुलिस आयुक्त को धन्यवाद देते हुए पत्र लिखिए। (लगभग १00 शब्दों में) (5)

अथवा

कक पूर्ण करने के उपरांत भी ‘आधार पहचान पत्र’ न मिलने की शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के संबंध को पत्र लिखिए। (लगभग 00 शब्दों में)

प्रश्न 16 – 10th CBSE Hindi Pre-board: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए। (4)

विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए योजनाबद्ध कार्यक्रम हेतु सभी कक्षाओं के प्रतिनिधियों की बैठक के लिए समय, स्थान आदि के विवरण सहित एक सूचना तैयार करके लिखिए।

अथवा

जय क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने के लिए युवाओं के साथ होने वाली बैठक की देते हुए अध्यक्ष की ओर से एक सूचना तैयार करके लिखिए।

प्रश्न 17 – 10th CBSE Hindi Pre-board: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर (लगभग 60 शब्दों में) एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

ऑनलाइन खरीददारी को प्रोत्साहित करते हुए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। (3)

अथवा

आपकी बड़ी बहन ने संगीत सिखाने की एक संस्था खोली है। इसके लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

प्रश्न 18 – 10th CBSE Hindi Pre-board: ‘जिसका काम उसी को साजे’ उक्ति को आधार बनाकर लगभग 00 शब्दों में एक लघु कथा लिखिए। (5)

अथवा

आपके क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति अनियमित है। इसे सुधारने के लिए मैनेजर, विद्युत बोर्ड को लगभग 100 शब्दों में ई-मेल लिखिए।

Check Also

CBSE Board exam

CBSE 10th Class Date Sheet 2024: All Subjects Codes Wise

Central Board Of Secondary Education: Senior School Certificate Examination 2024 – CBSE 10th Class Date …