Thursday , April 18 2024
Hindi Grammar

10 Hindi Periodical Examination III 2018-19

10th हिंदी पाठ्यक्रम ‘ब’ आवधिक परीक्षा 3 (2018-19)

School Name: Venkateshwar Global School, Sector 13, Rohini, Delhi 110085 India
Time: 3 hours
M.M: 80
Class: X
Subject: Hindi
Date: 21/01/2019

General Instructions:

  • उत्तर पुस्तिका पर सेट संख्या अवश्य लिखें।
  • कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
  • उत्तर स्पष्ट और सुंदर लेख में लिखें।
  • इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं – क, ख, ग और घ
  • चरों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  • यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमशः दीजिए।

खंड – क [15]

प्रश्न: 1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढो तथा प्रश्नों के उत्तर लिखो। [9]

समय निरन्तर गतिमान है, इसे रोकना असंभव है। राजा हो या रंक, संत हो या सामान्य प्राणी, अमीर हो या गरीब सभी को समय अपने आगोश में समेट लेता है। समय की कीमत न पहचानने वाले समय बीत जाने पर सिर धुनते रह जाते हैं। इसलिए हमें समय का मूल्य समझना चाहिए। साथ ही समयानुसार काम भी करना चाहिए। जीवन की यह कुंजी है। यूनान के दार्शनिक अरस्तू ने कहा है: “प्रत्येक व्यक्ति को उचित समय पर, उचित व्यक्ति से, उचित मात्रा में, उचित उद्देश्य के लिए, उचित ढंग से व्यवहार करना चाहिए।” वास्तव में एक-एक क्षण से प्रत्येक प्राणी का संबंध रहता है, परंतु प्रत्येक व्यक्ति उसका महत्त्व समझता नहीं है। अधिकतर व्यक्ति सोचते हैं कि कोई अच्छा समय आएगा तो काम करेंगे। इस दुविधा व उधेड़ बुन में वे जीवन के अनेक अमूल्य क्षणों को खो देते हैं। वे दिनों, महीनों, वर्षों को किसी शुभ क्षण की प्रतीक्षा में विता देते हैं किंतु ऐसा क्षण किसी के जीवन में कभी नहीं आया। कभी किसी व्यक्ति को बिना हाथ-पाँव हिलाए संसार की बहुत बड़ी संपत्ति छप्पर फाड़कर नहीं मिलती। समय उन्हीं के रथ के घोड़ों को हाँकता है जो भाग्य के भरोसे बैठना पुरुषार्थ का अपमान समझते हैं। वास्तव में मनुष्य जिस समय को चाहे शुभ क्षण बना सकता है। आवश्यकता श्रम और समय की परख की है। जो व्यक्ति श्रम और समय का पारखी होता है लक्ष्मी भी उसी का वरण करती है। जीवन में असफलता का कारण दुर्भाग्य नहीं होता अपितु समय को गलत समझने की भूल होती है।

  1. हमें समय का मूल्य क्यों समझना चाहिए? [2]
  2. लक्ष्मी किस व्यक्ति का वरण करती है? [2]
  3. समय किन लोगों के रथ के घोड़ों को हाँकता है और क्यों? [2]
  4. ‘अनायास ही प्रभूत संपत्ति का मिलना’ के लिए गद्यांश में किस मुहावरे का प्रयोग किया गया है? [2] जीवन की कुंजी क्या है? [2]

(ड़). जीवन में असफल होने का कारण क्या होता है? [1]

प्रश्न: 2. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढो तथा प्रश्नों के उत्तर लिखो। [6]

हम जंग न होने देंगे, विश्व शांति के परम साधक हैं जंग न होने देंगे। कभी न खेतों में फिर खूनी खाद फलेगी, खलिहानों में नहीं मौत की फसल खिलेगी, आसमान फिर कभी न अंगारे उगलेगा, एटम से फिर नागासाकी नहीं जलेगी, युद्धविहीन विश्व का सपना भंग न होने देंगे। जंग न होंने देंगे। हथियारों के ढेरों पर जिनका है डेरा मुँह में शांति, बगल में बम, धोखो का फेरा, कफन बेचने वालों से कह दो चिल्लाकर, दुनिया जान गई है उनका असली चेहरा, कामयाब हो उनकी चालें ऐसा न होने देंगे। जंग न होने देंगे। हमें चाहिए शांति, जिंदगी हमें प्यारी, हमें चाहिए शांति, सृजन की है तैयारी, हमने छेड़ी जंग भूख से, बीमारी से, आगे आकर हाथ बँटाए दुनिया सारी, हरी भरी धरती को खूनी रंग न होने देंगे। जंग न होने देंगे।

  1. कवि किस सपने को टूटने नहीं देना चाहते हैं? [2]
  2. कवि ने सारी दुनिया से क्या अपील की है? [2]
  3. <i> कविता के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
    <ii> कविता में ‘संसार’ के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है? [2]

खंड – ख [15]

प्रश्न: 3. शब्द और पद को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए। [2]

प्रश्न: 4. निर्देशानुसार वाक्य रूपांतरण कीजिए: [3]

  1. जहाँ हम विश्राम के लिए गए वहाँ एक पर्णकुटी थी। (सरल वाक्य में)
  2. शेख अयाज ने च्योंटा देखा और इसे कूएँ पर छोड़ने गया। (मिश्र वाक्य में)
  3. छोटा भाई बड़े भाई से डरते हुए कनकौए उड़ाता। (संयुक्त वाक्य में)

प्रश्न: 5. निम्निलिखित विग्रह का समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए: [2]

  1. गृहप्रवेश, गजानन
  2. पाँच देवों का समूह, पेट भर कर

प्रश्न: 6. निम्निलिखित वाक्यों को शुद्ध करके पुनः लिखिए: [4]

  1. वह बहुत जल्दी आपस लौट आया।
  2. मेरी बहन मुंबई से आया है।
  3. मुझे गरम भैंस का दूध चाहिए।
  4. नौकरी पाने के लिए उसे लोहे के चने बेलने पड़े।

प्रश्न: 7. (क) ‘मुट्ठी भर आदमी’ मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए। [2]

(ख) हरिहर काका की दशा देखकर लेखक का ……….. गया। (उचित मुहावरा भरिए)

खंड – ग (पाठ्य पुस्तक) [25]

प्रश्न: 8. निम्निलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखों। [2+2+1 = 5]

  1. सुभाष बाबू के जुलूस में स्त्री समाज ने क्या योगदान दिया?
  2. सवार के जाने के बाद कर्नल हक्का-बक्का क्यों रह गया?
  3. लेखक की माँ ने पूरा दिन रोजा क्यों रखा?

प्रश्न: 9. बड़े भाई साहब के अनुसार जीवन की समझ कैसे आती है? उदाहरणों द्वारा सविस्तार समझाइए। [5]

अथवा

वजीर अली सच्चे मायने में एक जाँबाज सिपाही था… कथन की पुष्टि कीजिए।

प्रश्न: 10. निम्निलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखों। [2+2+1 = 5]

  1. सभी की उपस्थिति में भी किस प्रकार बात की जा सकती है, बिहारी के दोदे द्वारा स्पष्ट कीजिए।
  2. ‘कर चले हम फिदा’ गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  3. ‘पर्वत प्रदेश में पावस’ कविता में प्रकृति के किस किस तत्व का मानवीकरण किया गया है?

प्रश्न: 11. कविता ‘मनुष्यता’ का मूलभाव स्पष्ट कीजिए। [5]

अथवा

कबीर की सखियाँ वर्तमान समय में भी सार्थक हैं। उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न: 12. एक ही कक्षा में दो बार फेल होने के कारण बताते हुए यह स्पष्ट कीजिए कि टोपी को इसके कारण किन भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा? [5]

अथवा

‘हरिहर काका’ पाठ के आधार पर बताइए कि धर्म के नाम पर किस तरह साधारण जन की भावनाओं से खेला जाता है? [5]

खंड – घ ‘लेखन’ [25]

प्रश्न: 13. ‘पर्ल बैरी कंपनी’ हेतु मोबाइल का एक प्रभाव विज्ञापन तैयार कीजिए। [5]

प्रश्न: 14. अवारा कुत्तों की नगर निगम अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए पत्र लिखिए। [5]

प्रश्न: 15. रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्री और कर्मचारी के बीच हुए संवाद लिखिए। [5]

प्रश्न: 16. आप विद्यालय की प्रधानाचार्य है। आपने खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को सूचित करते हुए 40-50 शब्दों में सूचना लिखो। [5]

प्रश्न: 17. किसी एक विषय पर 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखो। [5]

‘अभ्यास और प्रयास’ – अभ्यास और प्रयास का संबंध, अभ्यास का महत्त्व, सफलता की प्राप्ति अथवा ‘कथनी और करनी समान होनी चाहिए’ – वाणी पर संयम, कहने और करने में संबंध उदाहरण सहित, दोनों में एकरूपता

Check Also

10th Class CBSE Social Science Books

10th CBSE Board Social Science Pre-board Test Year 2023-24

10th Social Science Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia Public School, Ahinsa Marg, Sector 9, …