5th class NCERT Hindi Book Rimjhim

बाघ आया उस रात 5 NCERT CBSE Hindi Book Rimjhim Ch 14

बाघ आया उस रात 5th Class NCERT CBSE Hindi Book Rimjhim Chapter 14

प्रश्न: “वो इधर से निकला, उधर चला गया”

  1. यह बात कौन किसे बता रहा होगा?
  2. तुम्हें यह उत्तर कविता की किन पंक्तियों से पता चला?

उत्तर:

  1. यह बात बेटू छोटू को बता रहा होगा।
  2. हमें यह निम्न पंक्तियों से पता चला है:
    छोटू बोला ……… पाँच साल बेटू ने फिर से आगाह किया।

प्रश्न:

  1. कक्षा 2 की रिमझिम में अखबार में छपा एक समाचार दिया गया है। साथ में उस समाचार के आधार पर लिखी एक कहानी भी दी गई है। उसे एक बार फिर से पढ़ो।
  2. अब ‘बाघ आया उस रात’ कविता के आधार पर एक ‘समाचार’ लिखो।
  3. तेंदुए और बाघ में क्या अंतर है? पता करो। इस काम के लिए तुम बड़ों से बातचीत भी कर सकते हो।

उत्तर: 

    1. छात्र दिए गए समाचार को पढ़ें।
    2. कल रात गाँव की तलहटी में एक बाघ आ गया था, जिसके कारण गाँव में हलचल मच गई। लोगों के शोर से बाघ भाग गया। वही बाघ पहले भी झरने के पास बाघिन और बच्चों के साथ देखा गया था। गाँव में अब खौफ़ का वातावरण है। लोग रात को बाहर जाने से डरते हैं। बच्चे-बच्चे की ज़ुबान पर यह बात है।
    3. तेंदुए और बाघ में क्या अंतर:
      • तेंदुए का रंग पीला तथा उसके शरीर पर गहरे काले रंग के धब्बे होते हैं। तथा बाघ का रंग पीला होता है। इसके शरीर पर काली धारियाँ होती हैं।
      • तेंदुआ बहुत फुर्तीला होता है। यह शिकार के पीछे बड़ी तेज़ी से भाग सकता है। तथा बाघ फुर्तीला नहीं होता है। यह अधिकतर घात लगाकर शिकार करता है।
      • तेंदुए 2.15 मीटर लंबे होते हैं। तथा  बाघ 13 फीट तक लंबा होता है।
      • तेंदुए का वजन 70 किलो तक होता है। तथा  बाघ का वजन 300 किलो तक हो सकता है।

प्रश्न: इस कविता में एक ऐसी रात की बात की गई है जिस रात को कुछ अनोखी घटना घटी थी।

  1. उस रात को कौन-सी अनूठी बात हुई थी?
  2. तुम्हारे विचार से क्या सचमुच यह बात अनूठी है? क्यों?
  3. उस रात को और क्या-क्या हुआ होगा? अपने साथियों से बातचीत करके लिखो।

उत्तर: 

  1. उस रात को गाँव में बाघ आ गया था।
  2. बाघ जंगल में रहता है। यह मांस खाता है। यदि यह जंगल को छोड़कर गाँव में आ गया है, तो गाँव में लोगों को शिकार करके खा सकता है। अतः बाघ का गाँव में आना अनूठी बात ही है।
  3. उस रात जब बाघ गाँव में आ गया होगा, तो पूरे गाँव में हडबड़ी मच गई होगी। लोग भागने लगे होगें। कुछ तो घर बंद करके बैठ गए होगें। बच्चों को अंदर बंद कर दिया होगा। कुछ लोग आपस में मिलकर उसे भगाने या मारने की सोच रहे होगें।

प्रश्न: पाँच साला बेटू ने हमें फिर से आगाह किया। ‘आगाह किया’ का मतलब क्या हो सकता है?

  1. सचेत किया
  2. मनोरंजन किया
  3. बताया
  4. समझाया

उत्तर: 1. सचेत किया

प्रश्न: कविता में इनमें से कौन-सा भाव झलकता है?

उत्तर: कविता में सचेत करने का भाव झलकता है।

प्रश्न: किन-किन पंक्तियों / शब्दों से ये भाव व्यक्त हो रहे हैं?

  1. आश्चर्य
  2. डर
  3. अविश्वास

उत्तर: आश्चर्य – वो इधर से निकला उधर चला गया।

प्रश्न: जब हम कविता के ज़रिए कोई बात कहते हैं तो आम तौर पर शब्दों के क्रम को बदल देते हैं।

  1. जैसे कविता का शीर्षक “बाघ आया उस रात” गद्य में “उस रात बाघ आया” होगा। ऐसा क्यों किया जाता होगा?
  2. इस किताब की दूसरी कविताएँ भी पढ़ो और शब्दों के क्रम में आए बदलाव पर गौर करो। ऐसे ही कुछ वाक्यों की सूची भी बनाओ।
  3. क्या शब्दों के क्रम में बदलाव अख़बार की ख़बरों में भी आता है? नीचे बने कोलाज को देखो और बताओ।

उत्तर: कविता में लय, तुक, प्रवाह और गति को बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाता होगा।

अन्य कवितओं में शब्दों के क्रम में आए बदलाव:

  1. सीटी भी है कई तरह की।
  2. गुरु एक थे था एक चेला।
  3. थोड़ा घबराते भी थे हम उससे।

हाँ शब्दों के क्रम में बदलाव अखबार की खबरों में भी आता है। जैसे:

  1. कोहरे के असर से मंद पड़ीं ट्रेन व बसें। सही क्रम- कोहरे के असर से ट्रेन व बसें मंद पड़ीं।
  2. इस बार कठिन होगा बच्चों को रिझाना। सही क्रम- बच्चों को इस बार रिझाना कठिन होगा।
  3. बाइक पर जाना स्कूल, पुलिस बोली- नहीं माकूल। पुलिस बोली बाइक पर स्कूल जाना माकूल नहीं।

(नोटः समाचार पत्रों की सारी कंटिग में शब्दों के क्रम में बदलाव हुआ है। )

प्रश्न: वो इधर से निकला उधर चला गया
वो आँखें फैलाकर बतला रहा था।
नीचे आँख से जुड़े कुछ और मुहावरे दिए गए हैं, वाक्यों में इनका इस्तेमाल करो।

  1. आँख लगना
  2. आँख दिखाना
  3. आँख मूँदना
  4. आँख बचाना
  5. आँखें भर आना
  6. सिर-आँखों पर बैठाना

उत्तर:

  1. आँख लगना: इतंजार करते-करते मेरी आँख लग गई।
  2. आँख दिखाना: टीचर ने गलती करने पर बच्चे को आँख दिखाई।
  3. आँख मूँदना: हमें किसी को गलती करते हुए देखकर आँखें नहीं मूँदनी चाहिए।
  4. आँख बचाना: अपने बातूनी मित्र से बचने के लिए मैं आँख बचा कर निकल गया।
  5. आँख भर आना: उसकी दुखी अवस्था देखकर मेरी आँखें भर आई।
  6. सिर आँखों पर बैठाना: माँ ने राम के प्रथम आने पर उसे सिर आँखों पर बिठा लिया।

Check Also

हिंदी

CBSE Class 10 Hindi B Board Exam 2021 Paper Pattern

Check Paper Pattern, Criteria of Internal Assessment, Sample Paper & Marking Scheme Details of CBSE …