देशभर में फर्जी विश्वविद्यालयों का बड़ा जाल बेनकाब, UGC ने 32 संस्थानों की लिस्ट की जारी

देशभर में फर्जी विश्वविद्यालयों का बड़ा जाल बेनकाब, UGC ने 32 संस्थानों की लिस्ट की जारी

उच्च शिक्षा के नाम पर देशभर में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 32 संस्थानों को फर्जी घोषित कर दिया है। आयोग ने साफ कहा है कि ये संस्थान बिना किसी कानूनी मान्यता के डिग्री बांट रहे थे।

इनकी डिग्रियों की कोई वैधानिक मान्यता नहीं होगी। यानी यहाँ से पढ़ाई करने वाले छात्र न तो सरकारी नौकरी के लिए पात्र होंगे और न ही आगे की पढ़ाई में इन डिग्रियों का इस्तेमाल कर पाएँगे।

झारखंड की दक्ष यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई

इस सूची में झारखंड के राँची स्थित दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन) का नाम भी शामिल है। UGC के अनुसार यह संस्थान विश्वविद्यालय अधिनियम के मानकों को पूरा नहीं करता और इसे डिग्री देने का कोई अधिकार नहीं है। इस खुलासे के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

दिल्ली और यूपी में फैला फर्जी विश्वविद्यालयों का जाल

दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय पाए गए हैं। इनमें आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस (AIPPH), कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, ADR-सेंट्रिक ज्यूरीडिकल यूनिवर्सिटी शामिल है।

इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी, आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोल्यूशन का भी नाम सामने आया हैं।

इनकी डिग्रियों की कोई वैधानिक मान्यता नहीं होगी। यानी यहाँ से पढ़ाई करने वाले छात्र न तो सरकारी नौकरी के लिए पात्र होंगे और न ही आगे की पढ़ाई में इन डिग्रियों का इस्तेमाल कर पाएँगे।

उत्तर प्रदेश में गाँधी हिन्दी विद्यापीठ (प्रयाग), महामाया टेक्निकल विश्वविद्यालय (नोएडा), नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी (अलीगढ़) और भारतीय शिक्षा परिषद (लखनऊ) को फर्जी घोषित किया गया है।

अन्य राज्यों में भी फैला नेटवर्क

महाराष्ट्र के राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी और नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, पश्चिम बंगाल के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन और इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च, आंध्र प्रदेश के क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी और बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया शामिल है।

इस लिस्ट में कर्नाटक के सर्व भारतीय शिक्षा पीठ और ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, पुडुचेरी के श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन और उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, केरल के सेंट जॉन यूनिवर्सिटी और इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन भी शामिल है।

साथ ही हरियाणा के मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी (फरीदाबाद), राजस्थान के राजीव गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (भिवाड़ी) और अरुणाचल प्रदेश के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन भी इस सूची में शामिल हैं।

Check Also

केरल स्कूलों में जुम्बा डांस के विरोध में उतरे इस्लामी संगठन, बताया दीन के खिलाफ

केरल स्कूलों में जुम्बा डांस के विरोध में उतरे इस्लामी संगठन, बताया दीन के खिलाफ

स्कूलों में जुम्बा डांस के विरोध में उतरे इस्लामी संगठन, बताया दीन के खिलाफ: बैकफुट …

Leave a Reply