Friday , April 19 2024
Unseen Passages

अपठित गद्यांश और पद्यांश Hindi Unseen Passages II

निम्नलिखित गद्यांश को पढकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

साहस की जिंदगी सबसे बड़ी जिंदगी होती है। ऐसी जिंदगी की सबसे बड़ी  पहचान यह है कि वह बिलकुल निडर, बिलकुल बेख़ौफ़ होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान है कि वह इस बात  चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। दूसरों  परवाह किए बगैर  जीने वाला आदमी दुनिया की असली ताकत होता है और मनुष्यता को प्रकाश भी ऐसे ही आदमी से मिलता है। साहसी मनुष्य उन सपनों में भी रस लेता है जिनका कोई व्यावहारिक अर्थ नहीं है। साहसी मनुष्य सपने उधार नहीं लेता, वह अपने विचारों में रमा हुआ अपनी ही किताब पढ़ता है। झुंड में चलना और झुंड में चरना तो भैंस और भेड़ का काम है। साहसी मनुष्य तो सिंह के समान होता है जो अकेला होने पर भी मग्न रहता है। अर्नाल्ड बेनेट ने एक जगह लिखा “जो आदमी उपयुक्त अवसर मिलने पर भी साहस से काम न ले सका, जिंदगी की चुनौती को स्वीकार न कर सका, वह कभी भी सुखी नहीं हो सकता”। समय पर साहस न दिखाने वाला व्यक्ति अपने भीतर एक आवाज सुनता है जो उसे बराबर कहती है, “तुम साहस नहीं दिखा सके, तुम कायर की तरह भाग खड़े हुए।”

प्रश्न – 1 सही विकल्प चुनिए-

(क) साहसी मनुष्य क्या उधार नहीं लेता?

  1. सपने
  2. विचार
  3. बुद्धि

(ख) साहसी मनुष्य किसके समान है?

  1. भैंस
  2. भेड़
  3. सिंह

(ग) दुनिया की परवाह किए बिना जीनेवाले व्यक्ति से किसको प्रकाश मिलता है?

  1. समाज को
  2. दुनिया को
  3. मनुष्यता को

(घ) लेखक ने कैसे जीवन को महान बताया है?

  1. विवेकशील जीवन को
  2. साहसपूर्ण
  3. स्वावलंबनपूर्ण

प्रश्न-2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दीजिए-

(क) साहसपूर्ण जिंदगी की असली पहचान क्या है?

(ख) कायर मनुष्य अपने भीतर कैसी आवाज सुनता है?

(ग) लेखक के अनुसार कैसा आदमी दुनिया की असली ताकत होता है और उसकी क्या विशेषताएँ हैं?

(घ) गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक चुनिए एवं चुनाव का कारण भी बताइए।

Check Also

Unseen Passages

Unseen Comprehension Passages

Comprehension of an unseen passage means a complete and thorough understanding of the passage. The …

2 comments

  1. your website helped me so much
    its a amazing web page

  2. Where is answers!