Saturday , April 20 2024
Unseen Passages

अपठित गद्यांश और पद्यांश Hindi Unseen Passages II

निम्नलिखित गद्यांश को पढकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

परिश्रम ऐसी साधना है जिसके द्वारा मनुष्य महान कार्य कर सकता है| परिश्रमी मनुष्य संसार में क्या नहीं कर सकता? वह पर्वत की चोटियों पर चढ़ सकता है, दुरूह- से दुरूह रेगिस्तानों को पार कर सकता है, कठिनाइयों को झेल सकता है और कठिन से कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करके उन्हें अपने जीवन के अनुरूप बना सकता है| जिस व्यक्ति में परिश्रम का गुण है, जिसमें पुरुषार्थ की प्रवित्ति है, वह अपने जीवन में कदापि दुःख और निराशा आँधियों से भयभीत नहीं होता| व्यक्ति के जीवन के साथ पारिवारिक, सामाजिक तथा राष्ट्रीय जीवन में भी परिश्रम का महत्व है| परिश्रम के बिना व्यक्ति समाज तथा राष्ट्र का जीवन खोखला ही रह जाता है| परिश्रम से जीवन में गतिशीलता आती है| यह गतिशीलता ही जीवन का वास्तविक चिन्ह होती है|निश्चेष्ट जीवन व्यतीत करने वालों की असफलता और अपयश के अलावा कुछ भी प्राप्त नहीं होता| गति के अभाव में जीवन की स्तिथि घाट के पत्थर जैसी होती है| जबकि मनुष्य के जीवन में पग-पग पर बाधाएं अपना जाल बिछा बैठी होती है| उसी समय यदि मनुष्य परिश्रम न करे तो वह कभी भी आगे नहीं बढ़ सकेगा|

1. उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न (क) परिश्रम के बिना क्या खोखला रह जाता है?

  1. व्यक्ति का जीवन
  2. राष्ट्र का जीवन
  3. व्यक्ति समाज और राष्ट्र का जीवन

प्रश्न (ख) निश्चेष्ट जीवन व्यतीत करने वालों को क्या प्राप्त नहीं होता?

  1. असफलता और अपयश
  2. सफलता और यश
  3. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (ग) जीवन का वास्तविक चिन्ह क्या है?

  1. परिश्रम का महत्व
  2. श्रम
  3. समाज का महत्व

प्रश्न (घ) जीवन में सफलता के लिए हमे अंदर से किसके रूप में पानी मिलता है?

  1. इच्छा शक्ति के रूप में
  2. परिश्रम के रूप में
  3. परिश्रम और बाधाओं के रूप में
  4. सफलता के रूप में

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो|
(क) लेखक ने परिश्रम को क्या माना है?
(ख) ‘मृत्यु’तथा ‘यश’ शब्दों के विलोम शब्द गद्यांश से छांटकर लिखिए|
(ग) यदि मनुष्य परिश्रम न करे तो क्या होगा?

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो|
(क) एक छात्र के जीवन में परिश्रम का बहुत महत्व होता है? बताइए कैसे? (मूल्यपरक प्रश्न)
(ख) पुरुषार्थ की प्रवृत्ति वाला मनुष्य क्या कर सकता है?

Check Also

Unseen Passages

Unseen Comprehension Passages

Comprehension of an unseen passage means a complete and thorough understanding of the passage. The …

2 comments

  1. your website helped me so much
    its a amazing web page

  2. Where is answers!