Friday , March 29 2024
Unseen Passages

अपठित गद्यांश और पद्यांश Hindi Unseen Passages II

निम्नलिखित गद्यांश को पढकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
दुनिया की हर एक चीज हमे शिक्षा देती है| एक दिन में धुप में घूम रहा था| चारो तरफ बड़े-बड़े हरे वृक्ष दिखाई देते थे| मैं सोचने लगा की ऊपर से इतनी कड़ी धुप पड़ रही है फिर भी ये वृक्ष हरे कैसे हैं? वे वृक्ष मेरे गुरु बन गए| मेरी समझ में आ गया की जो वृक्ष ऊपर से इतने हरे भरे दिखते हैं, उनकी जड़े जमीन में गहरी पहुंची है और वहाँ से उन्हें पानी मिल रहा है| इस प्रकार अंदर से पानी और ऊपर से धुप, दोनों की कृपा से यह सुंदर हरा रंग उन्हें मिला है| इसी तरह हमे भी अंदर से इच्छा शक्ति का पानी और बाहर से परिश्रम और बाधाओं की कड़ी धुप मिलती है तभी हम सफल हो सकते हैं|

प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न (क) वृक्ष गुरु कैसे बन गए?

  1. लेखक को आनंद देकर
  2. लेखक को प्रकृति का सौन्दर्य बताकर
  3. लेखक को शिक्षा देकर
  4. इनमे से कोई भी नहीं

प्रश्न (ख) वृक्षों के हरे होने का लेखक को क्या कारण समझ आया?

  1. वृक्षों के पत्ते हरे होते है
  2. वृक्षों को जड़ों द्वारा पानी मिलता है
  3. वृक्षों को ऊपर से धुप मिलती है
  4. ऊपर से धुप और जमीन से पानी मिलता है

प्रश्न (ग) जीवन में सफलता के लिए हमे अंदर से किसके रूप में पानी मिलता है?

  1. इच्छा शक्ति के रूप में
  2. परिश्रम के रूप में
  3. परिश्रम और बाधाओं के रूप में
  4. सफलता के रूप में

प्रश्न 2. आप अपने जीवन को हरा- भरा अर्थात सफल बनाने के लिए क्या करेंगे? (मूल्यपरक प्रश्न)

Check Also

Unseen Passages

Unseen Comprehension Passages

Comprehension of an unseen passage means a complete and thorough understanding of the passage. The …

2 comments

  1. your website helped me so much
    its a amazing web page

  2. Where is answers!