Friday , April 19 2024
9th Hindi NCERT CBSE Books

9th Hindi Pre-Mid Exam Question Paper (2019-20)

9th CBSE Hindi Pre-Mid Examination Question Paper (2019-20)

School Name: Himalayan Public School, Sector 13, Rohini, Delhi 110085 India
समय: 3 घंटे
अंक: 80
दिनांक: 26/06/2019
कक्षा: IX
Subject: हिन्दी

सामान्य निर्देश:

  1. इस प्रश्न पत्र में चार खंड हैं: क, ख, ग और
  2. चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  3. यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश दीजिए।

खंड ‘क’ 9th Hindi Pre-Mid Exam

प्रश्न: 1. निम्नलिखित गद्यांश को पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

सैनिक शिक्षा से अभिप्राय उन जवानों की तथा सेनाओं की शिक्षा से है, जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वदा तत्पर रहते हैं। सीमांतों की रक्षा के अतिरिक्त देश की आंतरिक व्यवस्था को दृदृढ बनाने के लिए भी सैनिकों की आवश्यकता होती है।

किसी भी कार्य में सफलता तभी मिल सकती है जब हमें उस कार्य के लिए विधिवत शिक्षा दी जाए। तदनुसार सेना भी विदेशी आक्रमण के समय प्रतिरक्षा का कर्तव्य तभी सुचारू रूप से निभा सकती है, जब उसके सदस्यों को युद्ध की बंदूक से निशाना लगाने की, टैंको से संचालन की तथा अनुशासन में रहने की शिक्षा दी गई हो।

पाकिस्तान के पास अमरीका द्वारा भेजे एक पैंटन टैंक थे किंतु पाकिस्तानी सैनिकों की सैनिक शिक्षा अधूरी होने के कारण व उनका ठीक प्रकार से प्रयोग नहीं कर पाए, अतएव उन्हें मुँह की खानी पड़ी। निस्संदेह भारतीय सैनिकों की सैनिक शिक्षा संतोषजनक है, तथापि अभी हमें कुशलता की अनेक सीढिया पार करनी हैं। अतः देश सैनिक शिक्षा के व्यापक प्रसार की आवश्यकता है। विशेषकर इसलिए कि चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत को कुचल देने की कुटिल योजना बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में सैनिक शिक्षा अनिवार्य होनी ही चाहिए।

  1. सैनिकों की आवश्यकता किसलिए होती है? [2]
  2. सेना विदेशी आक्रमण के समय प्रतिरक्षा का कार्य सुचारू रूप से कब निभा सकती है? [2]
  3. पाकिस्तानी सेना को मुँह की क्यों खानी पड़ी? [2]
  4. भारत में सैनिक शिक्षा अनिवार्य क्यों होनी चाहिए? [2]
  5. गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए। [1]

प्रश्न: 2. निम्निलिखित काव्यांश को पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

देश का धन लूटकर घर भर रहे हो
किंतु तुम चर्चा पराई कर रहे हो,
आग है चारों तरफ, पानी नहीं है-
एक भी बदल यहाँ दानी नहीं, हैं
तुम धरा की प्यास पर बरसों न बरसों
ठस चमन पर बिजलियाँ तो मत गिराओं
आज घर की आग से घर को बचाओ।

  1. इसमें कवि किसे संबोधित कर रहा है? और क्या आरोप लगा रहा है? [2]
  2. ‘बादल’ किन लोगों का प्रतिक है? [2]
  3. कवि नेताओं से क्या अपेक्षा करता है? [2]

अथवा

कहीं तुम्हें परबत लड़वा दें, कहीं लड़ा दे पानी
भाषा के नारों में गुम है, मन की मीठी वानी
आग लगा दो इन नारों में
इज्जत आ गई बाजारों में
कब जागेंगे सोए सूरज! कब होगा उजियारा
जीना हो तो मरना सीखा, गूँज उठे यह नारा सारा देश हमारा।

  1. आज देश में किस-किस बात के झगड़े हावी है? [2]
  2. कवि नारों में आग लगाने को क्यों कहता है? [2]
  3. यह कविता क्या प्रेरणा देती है? [2]

खंड ‘ख’ (व्यावहारिक व्याकरण) 9th Hindi Pre-Mid Exam

प्रश्न: 3. निम्नलिखित शब्दों का वर्ण विच्छेद कीजिए- [2]

  1. व्यवसाय, सौभाग्य
    अथवा
  2. देशभक्ति, सम्मानित

प्रश्न: 4.

  1. निम्नलिखित शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग कीजिए- [1] डडे अथवा ताडव
  2. निम्निलिखित शब्दों में उचित स्थान पर अनुनासिक का प्रयोग कीजिए। [1] बूद-बादा अथवा धोतिया
  3. उचित स्थान पर नुक्ता लगाइए- [1] दरवाजा अथवा आज गाना

प्रश्न:5. (क) निम्नलिखित शब्दों में सन्धि कीजिए (किन्ही दो में) [2]

  1. उपरि+उक्त
  2. वधू+उत्सव
  3. अति+आचार

(ख) निम्नलिखित शब्दों में स्न्धिविच्छेद कीजिए (किन्ही दो) [2]

  1. विद्याभ्यास
  2. मुनीश्वर
  3. भावार्थ

प्रश्न:6. (क) निम्नलिखित शब्द में से मूल शब्द व प्रयुक्त उपसर्ग को अलग-अलग कीजिए। [1]

परिणाम अथवा अवशेष

(ख) निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व प्रत्यय को अलग कीजिए। [2]

  1. धार्मिक
  2. प्रेमी

अथवा

  1. लिखावट
  2. अवशेष

प्रश्न: 7. निम्नलिखित में से किन्ही तीन वाक्यों में विराम चिन्ह लगाइए [3]

  1. आलस्य मनुष्य का शत्रु है, इससे दूर रहो
  2. हाय मेरी बुद्धि को क्या हो गया
  3. बालक वृद्ध युवक युवतियों ने समारोह में भाग लिया
  4. क्या तुम भी जाओगे

खंड ‘ग’ 9th Hindi Pre-Mid Exam

प्रश्न: 8. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- [2+2+1]

  1. खरबूजों को खरीदने के लिए कोई आगे क्यों नहीं बढ़ रहा था?
  2. कुलियों के घायल होने और एक के मरने का कारण क्या था?
  3. हिमपात किसे कहा गया है?

प्रश्न: 9. एवरेस्ट पर चढने के लिए कुल कितने कैंप बनाए गए? उनका वर्णन कीजिए। [5]

अथवा

इस पाठ का शीर्षक ‘दुःख का अधिकार’ कहां तक सार्थक है? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न: 10. पठित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। [2+2+1]

  1. बादल का मोर के साथ तथा चकोर का चंद्रमा के साथ क्या संबंध है?
  2. कवि में ‘गरीब निवाजु’ किसे कहा है? स्पष्ट कीजिए।
  3. व्यथा बाँटने से क्या आशय है? (रहीम के दोहे पाठ के आधार पर बताइए)

प्रश्न: 11. प्रेम का धागा टूटने पर पहले की भांति क्यों नहीं हो पाता? [5]

अथवा

रैदास के पदों का केन्द्रीय भाव अपने शब्दों में लिखिए।

प्रश्न: 12. (क) कैसे कहा जा सकता है कि गिल्लू की गतिविधियाँ समझदारी से भरी होती थी? [3]

अथवा

महादेवी वर्मा को गिल्लू किस स्थिति में मिला था?

(ख) पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी क्यों कहा गया है? [2]

खंड ‘घ’

प्रश्न: 13. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत – बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए: [5]

(1) बेरोजगारी: समस्या और समाधान

  1. देश में बढती हुई बेरोजगारी
  2. बेरोजगारी बढने के कारण
  3. समस्या का समाधान
  4. बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रयास

(2) समाचार पत्रों महत्त्व

  1. समाचार पत्र की आवश्यकता
  2. समाचार पत्र की सशक्त अभिव्यक्ति
  3. विस्तृत जानकारी का साधन
  4. समाज के लिए विशेष भूमिका

(3) चलें प्रकृति की ओर

  1. प्रकृति और मानव का संबंध
  2. प्रकृति के विविध आयाम
  3. प्रकृति से छेड़-छाड़
  4. प्रकृति से छेड़-छाड़ का दुष्परिणाम

प्रश्न: 14. दुर्घटना में घायल तथा अस्पताल में भर्ती अपने मित्र को सांत्वना देते हुए एक पत्र लिखिए। [5]

अथवा

वार्षिक परीक्षा में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए।

प्रश्न: 15. लिखकर याद करने के लाभों की चर्चा करते हुए दो छात्रों के बीच संवाद लिखिए। [5]

अथवा

‘मधुर वचन है औषधि, कटुक वचन है तीर’ माता पुत्र के बीच हुए संवाद को लिखिए।

प्रश्न: 16. स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ का एक विज्ञापन तैयार कीजिए। [5]

अथवा

नन्हे हाथ’ नामक एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा मिट्टी के दियो का विज्ञापन तैयार कीजिए।

पश्न: 17. नीचे चित्र का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए। [5]

Buddha enlightenment

अथवा

My National Flag

Check Also

10th Hindi NCERT CBSE Books

10th CBSE Board Hindi Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia

10th CBSE Hindi Pre-board: दसवीं कक्षा हिन्दी प्री-बोर्ड (2023-24) – एन. के. बगड़ोदिया पब्लिक स्कूल, …