Wednesday , April 24 2024
Hindi Grammar

8th Hindi Periodic Test I (2018-19)

8th Hindi Periodic Test I (2018-19)

School Name: Venkateshwar Global School, Sector 13, Rohini, Delhi 110085 India
Class: 10
Subject: Mathematics
Time: 1 hour 20 minutes
Maximum Marks: 40
Date: 25/07/2018

सामान्य निर्देश:

  1. चारों खंडो के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  2. उत्तर पुस्तिका में उत्तर के साथ वही प्रश्न संख्या लिखीए जो प्रश्न पत्र में दी गई है।
  3. उत्तर सुंदर और साफ लेख में लिखें।
  4. इस प्रश्न पत्र के चार खंड हैं – ‘क’, ‘ख’, ‘ग’, ‘घ’

खंड – क (पाठन) अंक – 10

प्रश्न – 1. निम्नलिखित गद्यांश को पढकर पश्नों के ऊतर दीजिए – 5

एक समय था, जब हमारे देश में वनों की कोई कमी न थी। आवादी कम थी और बड़े-बड़े शहरों का विकास नहीं हुआ था। गाँव और बस्तियाँ अधिकतर नदियों के किनारे बसे हुए थे। ग्रामीन जीवन में वनों का विशिष्ट स्थान था। वन भारतीतय जीवन के मुख्य स्रोत थे। यह सुखद संस्मरण अब भूतकाल की बात हो गई है। वर्तमान जीवन बड़े-बड़े महानगरों में सीमेंट, लोहे और कंक्रीट के जंगल में कैद है। अब स्वच्छ वायु, प्राकृतिक दृश्य, वनों की छटा स्वप्न बनकर रह गए हैं। वर्तमान विशेषज्ञों का कहना है कि देश के लगभग 40 प्रतिशत भाग में वनों का होना आवश्यक है, परंतु दुर्भाग्यवश मात्र 23 प्रतिशत भाग  ही वन शेष रह गए हैं। वनों की घटती संख्या के कारण हैं – जनसंख्या, फैलते मैदान, बड़े-बड़े उद्योगों की स्थापना और आधुनिक सभ्यता। वनों के बिना प्राणियों का जीवित रहना बहुत कठिन है।

(क) गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्यक क्या होगा? – 1

  1. घर और मनुष्य
  2. वन और हम
  3. वन और धन

(ख) ‘कंक्रीट के जंगल’ का क्या अर्थ है? – 1

  1. पत्थरों का जंगल
  2. कंकड़ पत्थर का ढेर
  3. सीमेंट से वनी इमारतों की बढती संख्या

(ग) वनों की घटती संख्या के क्या कारण है? – 1

(घ) वनों की संख्या को बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं? (मूल्यपरख प्रश्न) – 2

प्रश्न – 2. निम्नलिखित पद्यांश को पढकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए – 5

तापित को स्निग्ध करे, प्यासे को चैन दे,
सूखे हुए अधरों को फिर से जो वैन दे,
ऐसा सभी पानी है।

लहरों के आने पर कोई सा फटे नहीं,
रोटी की लालच में, तोते सा रटे नहीं,
प्राणी वही प्राणी है।

बोले तो हमेशा सच, सच से हटे नहीं,
झूठ के डराए से हरगिज डरे नहीं,
सचमुच वही सच्चा है।

उचित विकल्प चुनिए:

(क) सच्चा प्राणी कौन है? – 1

  1. जो सुंदर हो
  2. जो सच्चा व साहसी हो
  3. जो रटता हो

(ख) कैसा पानी सच्चे अर्थों में पानी कहलाता है? – 1

  1. जो रेगिस्तान में मिले
  2. जो प्यासे को राहत दे
  3. जो मीठा हो

(ग) जो झूठ से न डरे वह क्या कहलाता है? – 1

  1. प्राणी
  2. बहादुर
  3. सच्चा

(घ) आप किसी मनुष्य में किन गुणों की अपेक्षा करते हैं? (मूल्यपरख प्रश्न) – 2

खंड – ख (व्याकरण) अंक – 10

प्रश्न – 3. नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्द के उचित विलोम लिखिए – 2

  1. यह नाटक आदि से ……………. बहुत ही रोचक व प्रभावशाली था।
  2. मोहन पहले …………… स्वभाव का था, परंतु अब वह शांत हो गया है।

प्रश्न – 4. ‘कोयल’ तथा ‘ईश्वर’ शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखें। – 2

प्रश्न – 5. वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए – 2

  1. जो वित चुका हो
  2. जिसे पढ़ा जा सके

प्रश्न – 6. दिये गए शब्द का वर्ण विच्छेद कीजिए। – 1

संसार

प्रश्न – 7. उचित विराम चिह्न लगाकर वाक्य पुनः लिखिए। – 1

अरे तुम कहाँ चले गए थे

प्रश्न – 8. निम्नलिखित वाक्य को शुद्ध करके लिखिए। – 1

मुझे शुद्ध गाय का दूध चाहिए।

प्रश्न – 9. दिए गए शब्द में सही स्थान पर नुक्ते का प्रयोग कीजिए। – 1

दफ्तर

खंड – ग (पाठ्य पुस्तक) अंक – 12

प्रश्न – 10. निम्नलिखित पद्यांश के आधार प्रश्नों के उत्तर लिखो। – 3

सृजन है अधूरा अगर विश्वभर में
कहीं भी किसी द्वार पर है उदासी।
मनुजता नहीं तब तक पूर्ण बनेगी
कि जब तक लहू के लिए भूमि प्यासी।

  1. सृजन कब तक अधूरा है?
  2. कवि तथा कविता का नाम लिखिए।
  3. मनुष्य अपने भीतर के अंधकार को किस प्रकार दूर कर सकता है? (मूल्यपरख प्रश्न)

प्रश्न – 11. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 20-25 शब्दों में लिखो – 6

  1. लेखक का अहंकार किस प्रकार चूर-चूर हो गया?
  2. ध्वनी प्रदूषण दूर करने के लिए कौन-कौन से पौधे लगाने चाहिए?
  3. ध्वनी प्रदूषण मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार हानिकारक है?

प्रश्न – 12. हनुमान प्रसाद ने अपने थोड़े से लाभ के लिए लेखक को लखनऊ से गोभी के फूल लाने के लिए कहा। आपके विचार में यह कहाँ तक उचित है? तर्क दीजिए। (मूल्यपरख प्रश्न) – 3

खंड – घ (लेखन) अंक – 8

प्रश्न – 13. ‘बुरा जो देखन मैं चला’ विषय पर 80 – 90 शब्दों अनुच्छेद लिखिए। – 4

संकेत बिंदु: दूसरे व्यक्ति में दोष निकलना आसान …… आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता …… स्वयं को सुधारो, तो दूसरों में अवगुण कम नजर आएँगे।

प्रश्न – 14. दिए गए चित्र का वर्णन कीजिए – 4

दिए गए चित्र का वर्णन कीजिए
दिए गए चित्र का वर्णन कीजिए

Check Also

10th English NCERT: First Flight - Footprints without feet

10th CBSE Board English Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia

10th English Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia Public School, Ahinsa Marg, Sector 9, Rohini, …