Friday , March 29 2024
हिंदी

10th CBSE Hindi Pre-Board 2018-19

10th CBSE Hindi Pre-Board Examination (2018-19)

School Name: Venkateshwar Global School, Sector 13, Rohini, Delhi 110085 India
समय: 3 घंटे
पूर्णांक: 80
विषय: हिंदी
कक्षा : 10
Date: 13/02/2019

निर्देश:

  • इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं: क, ख, ग, और घ।
  • चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  • यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमशः दीजिए।

खंड – क

प्रश्न: 1. निम्निलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: [(2×4) (1×1) = 9]

1950 में पुणे के संघ परिषद् शिक्षा वर्ग में एक दिन विशेष भोजन में जलेबी बनी थी। परम पूजनीय श्री गुरु जी उस दिन स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन हेतु वर्ग में उपस्थित थे। भोजन के समय अधिकारीयों की पंडित में आठ-नौ, स्वयंसेवकों ने वितरण शुरू करा दिया, लेकिन उनमें से एक स्वयंसेवक, जिसके पास जलेबी की थाली थी, वितरण न करके चुपचाप बैठा रहा।

परमपूज्य गुरु जी का ध्यान उसकी ओर गया। भोजन प्रारम्भ होने से पूर्व गुरु जी उसके पास गए और कहा-तुम कैसे बैठे हो? पंक्ति में वितरण करो। उस स्वयंसेवक ने संकोचपूर्वक गुरू जी से कहा – मैं चमार जाती का हूँ, पंक्ति में ऊँची जातियों के स्वयंसेवक भी बैठे हैं, उन्हें मैं कैसे परोस सकता हूँ?

गुरु जी को उस स्वयंसेवक की बात बहुत बुरी लगी। उन्होंने उसका हाथ पकड़कर जलेबी की थाली थमाई, और सर्वप्रथम अपनी थाली में परोसने को कहा, फिर सब स्वयंसेवकों को देने के लिए कहा। गुरु जी के आत्मीय व्यवहार से उसकी प्रसन्नता का पारावार नहीं रहा। उसने पंक्ति में सभी को जलेबी परोसी।

  1. जन में जलेबियाँ कब और कहाँ बनी थीं और जलेबी बांटनेवाला शांत क्यों बैठा था?
  2. गुरु जी का ध्यान किसकी ओर गया?
  3. गुरु जी ने स्वयंसेवक से क्या कहा?
  4. गुरु जी को कौन-सी बात बुरी लगी तथा उसकी बात सुनकर उन्होंने क्या किया?
  5. स्वयंसेवक की प्रसन्नता का पारावार कब नहीं रहा?

प्रश्न: 2. निम्नलिखित काव्यांश को पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: [2×3 = 6]

पुजारी! भजन, पूजन, साधन, आराधना
इन सबको किनारे रख दे।
द्वार बंद करके देवालय के कोने में क्यों बैठा है?
अपने मन के अन्धकार में छिपा बैठा, तू कौन-सी पूजा में मग्न है?
आँखें खोलकर देख तो सही
तेरा देवता देवालय में नहीं है।
जहाँ मजदूर पत्थर फोड़कर रास्ता तैयार कर रहे हैं,
तेरा देवता वहीं चला गया है।

  1. कवि पुजारी से भजन, पूजन, साधन और आराधना के विषय में क्या कहते हैं?
  2. कवि के अनुसार देवता कहाँ चले गए हैं?
  3. पद्यांश के लिए उचित शीर्षक दें।

खंड – ख

प्रश्न: 3. शब्द किसे कहते है? शब्द पद के रूप रूप में कब बदल जाता है? [1+1 = 2]

प्रश्न: 4. निर्देशानुसार उत्तर दीजिए: [1×3 = 3]

  1. मुसीबत आ जाए, तो घबराना नहीं चाहिए। (रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए)
  2. जैसे ही मैंने खाना खाया वैसे ही मैं सो गया। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
  3. मोहन आया और चला गया। (सरल वाक्य में बदलिए)

प्रश्न: 5. (क) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम लिखिए: [1+1 = 2]

भला-बुरा, गिरिधर।

(ख) निम्नलिखित का समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए: [1+1 = 2]

शोक से आकुल, ऋण से मुक्त

प्रश्न: 6. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए: [1 × 1 = 4]

  1. जय कड़वा दवाई पी गया।
  2. चाचा जी के निधन का समाचार पाते ही उसके हाथों से तोते उड़ गए।
  3. सारी रात भर मैं पढ़ता रहा।
  4. आपका घर बड़ा दूर है।

प्रश्न: निम्निलिखित मुहावरों का वाक्यों में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाए: [1+1 = 2]

हवाई किले बनाना, छक्के छुड़ाना।

खंड – ग

प्रश्न: 8. निम्निलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: [2+2+1 = 5]

  1. लोग अपने-अपने मकानों व सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर किस बात का संकेत देना चाहते थे?
  2. लेखक ने ग्वालियर से बंबई तक किन बदलावों को महसूस किया?
  3. तताँरा-वामिरो कहाँ की कथा है?

प्रश्न: 8. ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर लिखिए की जांबाज के जीवन का लक्ष्य अंग्रेजों को इस देश से बाहर करना था। [5]

प्रश्न: 9 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: [2+2+1 = 5]

  1. मनुष्य मात्र बंधु है से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
  2. सर हिमालय का हमने न झुकने दिया, इस पंक्ति में हिमालय किस बात का प्रतिक है?
  3. सच्चे मन में राम बसते हैं – दोहे के संदर्भानुसार स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न: 9. ‘मनुष्यता’ कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है? [5]

प्रश्न: 10. टोपी की भावनात्मक परेशानियों को मद्धेनजर रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव सुझाइए? [5]

खंड – घ

प्रश्न: 11. निम्निलिखित में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए: [5]

प्रश्न: 12. नवरात्रि महोत्सव के समय देर रात तक ऊँची आवाज में रेकार्ड बजाने के कारण अध्ययन में बाधा पड़ने की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए, होम-इंस्पेक्टर को पत्र लिखिए। [5]

प्रश्न: 13. आपके विद्यालय में एक सप्ताह के लिए ‘निःशुल्क रक्त-जाँच व रक्त-दान शिविर’ लगाया जा रहा है। स्थानीय जनता की सूचना के लिए 30 शब्दों में एक सूचना-पत्रक लिखिए। [5]

प्रश्न: 14. बढ़ते हुए महिला अपराध के संदर्भ में दो महिलाओं के मध्य बातचीत लिखिए। [5]

प्रश्न: 15. निम्नलिखित विज्ञापन का प्रारूप (नमूना) तैयार कीजिए: [5]

ठंडी के मौसम में खाए जानेवाले च्वनप्राश का विज्ञापन तैयार कीजिए।

Check Also

10th Hindi NCERT CBSE Books

10th CBSE Board Hindi Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia

10th CBSE Hindi Pre-board: दसवीं कक्षा हिन्दी प्री-बोर्ड (2023-24) – एन. के. बगड़ोदिया पब्लिक स्कूल, …