Saturday , April 20 2024
हिंदी

8th Class CBSE Hindi Periodic Test III Set-B (2017-18)

8th Class CBSE Hindi Periodic Test III Set-B (2017-18)

School Name: Venkateshwar Global School, Sector 13, Rohini, Delhi 110085 India
Time: 1 hour 20 mins
Maximum Marks: 40 marks
Date: 01/12/2017
Class: VIII

सामान्य निर्देश:

  1. चारों खंडों के प्रश्नों के ऊतर देना अनिवार्य है।
  2. उत्तर पुस्तिका में उत्तर के साथ वही प्रश्न संख्या लिखिए जो प्रश्न पत्र में दी गई है।
  3. उत्तर सुंदर और साफ लेख में लिखें।
  4. इस प्रश्न पत्र के चार खंड हैं: ‘क’, ‘ख’, ‘ग’, ‘घ’

खंड – क (पाठन) [10]

प्रश्न: 1. निम्निलिखित गद्यांश को पढकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए: [6]

एक समय था, जब हमारे देश में वनों की कोई कमी नहीं थी। आबादी कम थी और बड़े – बड़े शहरों का विकास नहीं हुआ था। गाँव और बस्तियाँ अधिकतर जंगलों के किनारे बसे हुए थे। ग्रामीण जीवन में वनों का विशिष्ट स्थान था। वन भारतीय जीवन के स्रोत थे। यह सुखद समय अब भूतकाल की बात हो गई है। वर्तमान जीवन बड़े-बड़े महानगरों में सीमेंट, लोहे और कंक्रीट की इमारतों में कैद हैं। अब स्वच्छ वायु, प्राकृतिक दृश्य, वनों की छटा स्वप्न बनकर रह गए हैं। वर्तमान विशेषज्ञों का कहना है कि देश के कम से कम 40 प्रतिशत भाग में वन होने आवश्यक हैं, परंतु दुर्भाग्य यह है कि मात्र 23 प्रतिशत भाग वन शेष रह गए हैं। वनों की घटती संख्या के कारण हैं – बढती हुई जनसंख्या, फैलते हुए मैदान, बड़े – बड़े उद्योगों की स्थापना और आधुनिक सभ्यता। वनों के बिना सभी प्राणियों का जीवित रहना बहुत कठिन है।

(क) गाँव और बस्तियाँ कहाँ बसे हुए हैं? [1]

  1. शहरों के निकट
  2. तालाबों के किनारे
  3. जंगलों के किनारे

(ख) भारतीय जीवन के स्रोत क्या थे? [1]

  1. वन
  2. ऊँची इमारतें
  3. गाँव
  4. ये सभी

प्रश्न: 2. वर्तमान विशेषज्ञों के अनुसार देश में कितने प्रतिशत भाग में वन होने चाहिए और आज के समय में कितने प्रतिशत उपलब्ध हैं? [2]

प्रश्न: 3. वनों की घटती संख्या के क्या कारण हैं? [2]

प्रश्न: 4. निम्निलिखित पद्यांश को पढकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए- [4]

वह वर्षा का प्रथम दिवस जब
पहली बूँद धरा पर आई।
अंकुर फूट पड़ा धरती से
नवजीवन की ले अँगड़ाई।
धरती   के सूखे अधरों पर
गिरीबूँद अमृत – सी आकर।
वसुंधरा की कली – कली
मनो फूल बन कर मुस्काई।

उचित विकल्प चुनिए:

(क) बारिश की पहली बूँद धरती पर गिरते ही क्या हुआ? [1]

  1. जमीन फूट पड़ी
  2. अंकुर फुट पड़ा
  3. आकाश मुस्काया

(ख) ‘धरती’ का पर्यायवाची शब्द क्या होगा? [1]

  1. क्षुधा
  2. सुधा
  3. वसुधा

प्रश्न:5. धरती पर वर्षा का आना और नवजीवन का प्रारंभ होना क्या संदेश देता है? [2]

खंड – ख (व्याकरण)  [10]

प्रश्न: 6. नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्द के उचित विलोम लिखिए – 2

(क) मेहनत करने पर हर जटिल  कार्य …………… हो जाता है।

(ख) भारत अनेकता में …………… का प्रतिक है।

प्रश्न: 7. ‘रावण’ तथा ‘पथिक’ शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखें। [2]

प्रश्न: 8. वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए – [2]

(क) तप करने वाला                      (ख) श्रम करके जीने वाला

प्रश्न: 9. निम्न वाक्यों में आए अलंकारो के नाम लिखो – [4]

(क) पानी गए न ऊबरे, मोती, मानुष, चून।

(ख) चारू चंद्र की चंचल किरणें।

(ग) राणा ने देखा इस पार तब तक चेतक था उस पार

(घ) मृग नयन हैं अति भावन

खंड – ग (पाठ्य पुस्तक) [12]

प्रश्न: 10. निम्निलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखो [1×3]

(क) अमीर खुसरो कौन थे?

(ख) ख्वाजा साहब ने किसके मन की बात जान ली?

(ग) सवेरा होने पर धरती माँ कैसी हो रही है?

प्रश्न: 11. निम्निलिखित प्रश्नों के उत्तर 20 – 25 शब्दों में लोखों – [2×2=4]

(क) “मैं सबसे ऊब सकता हूँ किंतु अमीर खुसरो से नहीं” ख्वाजा साहब ने ऐसा क्यों कहा?

(ख) फूले दंपति ने किस प्रकार के विरोधों का सामना करना पड़ा?

प्रश्न: 12. कविता ‘उठो धरा के अमर सपूतों’ का मूल भाव स्पष्ट कीजिए। (दीर्घ प्रश्न) [3]

मधुकलश:

प्रश्न: 13. आप अपने पड़ोसी में किन गुणों को देखना चाहेंगे? क्या आप में वे गुण विद्यमान हैं? (मूल्यपरक) [2]

खंड – घ (लेखन) [8]: 8th Class Hindi Periodic Test

प्रश्न: 14. आपके मौहल्ले में जल आपूर्ति ठीक से नहीं होती एवं गंदा पानी आती है। इसकी जानकारी देते हुए जल अधिकारी को शिकायती पत्र लिखें। [5]

प्रश्न: 15. दिए गए चित्र का वर्णन कीजिए – [3]

8th class hindi

Check Also

10th English NCERT: First Flight - Footprints without feet

10th CBSE Board English Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia

10th English Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia Public School, Ahinsa Marg, Sector 9, Rohini, …