Tuesday , March 19 2024
6th Hindi NCERT Vasant I

मैं सबसे छोटी होऊं: 6th Class NCERT CBSE Hindi वसंत Ch 13

मैं सबसे छोटी होऊं 6th Class NCERT CBSE Hindi वसंत भाग 1 Chapter 13

प्रश्न: कविता में बच्ची छोटी क्यों बनी रहना चाहती है?

उत्तर: कविता में बच्ची माँ की गोदी में सोने और माँ का आँचल पकड़ कर घूमने के लिए छोटी बनी रहना चाहती है।

मैं सबसे छोटी होऊं – प्रश्न: माँ बच्चों को किस प्रकार छलती है?

उत्तर: माँ बच्चों को खिलौने थमा कर अपने काम में लग जाती है। उसके साथ समय नहीं देती है। वह बच्चों का का अपने हाथों से नहीं करती है। इस प्रकार वह  बच्चों को छलती है।

प्रश्न: बचपन सुहाना क्यों होता है?

उत्तर: बचपन में माँ का सान्निध्य मिलता है। सारी चिंताएँ माँ पर छोड़ कर बच्चे निश्चिंत रहा करते हैं। वे माँ का आँचल पकड़ कर घूमा करते हैं, माँ की गोदी में सोते हैं। माँ उनका हाथ कभी नहीं छोड़ती। उन्हें सुखद परियों की कथा सुनाती है। इसलिए बचपन सुहाना होता है।

प्रश्न: बड़े होने पर हम कैसे माँ से अलग होते जाते हैं?

उत्तर: बड़े होने पर माँ पहले हमें खिलौने देकर खुद से अलग करती है। फिर वह हमें स्कूल भेजती है। हमारे नए दोस्त बनते हैं। हम पर जिम्मेदारी डाल दी जाती है। पढाई की, खेलकूद की इत्यादि। इस प्रकार हम धीरे-धीरे माँ से अलग होते जाते हैं।

प्रश्न: माँ के आँचल की छाया दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है। कैसे?

उत्तर: माँ के आँचल की छाया दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है। वहाँ हम हर तरह की चिंता और फिक्र से मुक्त रहते हैं। वहाँ हमें किसी प्रकार का खतरा महसूस नहीं होता। माँ हमें हर खतरे से बचा कर रखती है। वह हमें लोगों की बुरी नजर से भी बचाती है। इतना ही नहीं वह हमें साफ सुथरा रख कर बिमारियों से हमें बचाती है इसलिए माँ का आँचल दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है।

प्रश्न: कविता में सबसे छोटे होने की कल्पना क्यों की गई है?

उत्तर: कविता “मैं सबसे छोटी होऊँ” में सबसे छोटी होने की कल्पना की गई है। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि छोटों को, माता-पिता तथा बड़ों का स्नेह ज़्यादा मिलता है। माँ के साथ उसका जुड़ाव ज़्यादा रहता है।

मैं सबसे छोटी होऊं – प्रश्न: कविता में ‘ऐसी बड़ी न होऊँ मै’ क्यों कहा गया है?

उत्तर: कविता में यह बात इसलिए कही गई है क्योंकि वह अधिक समय तक माँ के साथ रहना चाहती है। बड़े हो जाने से माँ का स्नेह भी बच्चों से दूर हो जाता है।

प्रश्न: कविता में किसके आँचल की छाया में छिपे रहने की बात कही गई है और क्यों?

उत्तर: कविता में माँ के आँचल की छाया में छिपे रहने की बात कही गई है, क्योंकि माँ ही बच्चों को सबसे अधिक स्नेह करती है।

प्रश्न: आशय स्पष्ट करो:

हाथ पकड़ फिर सदा हमारे
साथ नहीं फिरती दिन-रात!

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों से कवि का आशय है कि जब हम बड़े हो जाते हैं तब बचपन की तरह वह सदा हमारे साथ-साथ नहीं रहती है? जिस प्रकार बचपन में माँ अपने बच्चों को हमेशा अपने साथ-साथ रखती है। बड़े हो जाने पर वह हमेशा हमें सम्भालने के लिए हमारे साथ-साथ नहीं रहती।

प्रश्न: ‘पकड़-पकड़कर’ की तरह नीचे लिखे शब्दों को पूरा करो और उनसे वाक्य भी बनाओ:

  1. पकड़        –
  2. छोड़        –
  3. फिर        –
  4. पोंछ        –
  5. सुना        –
  6. दिखा        –
  7. बना        –
  8. खिला        –
  9. थमा        –
  10. कह        –
  11. छिपा        –

उत्तर:

  1. पकड़        –       पकड़कर
  2. छोड़        –      छोड़कर
  3. फिर        –      फिरकर
  4. पोंछ        –      पोंछकर
  5. सुना        –      सुनाकर
  6. दिखा        –      दिखाकर
  7. बना        –      बनाकर
  8. खिला        –      खिलाकर
  9. थमा        –      थमाकर
  10. कह        –      कहकर
  11. छिपा        –      छिपाकर

प्रश्न: इन शब्दों के समान अर्थ वाले दो-दो शब्द लिखो:

  1. हाथ        –
  2. सदा        –
  3. मुख        –
  4. माता        –
  5. स्नेह        –

उत्तर: समान अर्थ वाले शब्द:

  1. हाथ        –      हस्त, कर
  2. सदा        –      हमेशा, सर्वदा
  3. मुख        –      मुँह, चेहरा
  4. माता        –      माँ, जननी
  5. स्नेह        –      प्रेम, प्यार

प्रश्न: कविता में ‘दिन-रात’ शब्द आया है। तुम भी ऐसे पाँच शब्द सोचकर लिखो जिनमें किसी शब्द का विलोम शब्द भी शामिल हो और उनके वाक्य बनाओ।

उत्तर:

  1. सुबह–शाम: तुम सुबह–शाम हर वक्त मुझे परेशान करते रहते हो।
  2. आगे–पीछे: तुम्हें अपने आगे–पीछे सब देखकर चलना चाहिए।
  3. ऊपर–नीचे: इस तरह बार-बार ऊपर–नीचे करके अपना समय बरबाद मत करो।
  4.  अच्छा–बुरा: तुम अपना अच्छा–बुरा स्वयं सोच सकते हो।
  5. उल्टा–सीधा: इस तरह के उल्टे–सीधे काम करके तुम बेवकूफ़ी कर रहे हो।
  6. पाप–पुण्य: धर्म पाप–पुण्य का अर्थ बताता है।

मैं सबसे छोटी होऊं – प्रश्न: ‘निर्भय’ शब्द में ‘नि’ उपसर्ग लगाकर शब्द बनाया गया है। तुम भी ‘नि’ उपसर्ग से पाँच शब्द बनाओ।

उत्तर:

  1. निराकार
  2. निर्बल
  3. निर्गुण
  4. निकम्मा
  5. निरोग
  6. निरक्षर
  7. निसंतान
  8. निहत्था
  9. निर्दयता
  10.  निडर

प्रश्न: कविता की किन्हीं चार पंक्तियों को गद्य में लिखो।

उत्तर:

  1. कभी न छोडूँ तेरा हाथ!
  2. बड़ा बनाकर पहले हमको
  3. तू पीछे छलती है मात!
  4. हाथ पकड़ फिर सदा हमारे
  5. साथ नहीं फिरती दिन-रात!
  6. गद्यरूप − माँ तेरा हाथ कभी न छोडूँ। तू पहले हमें बड़ा करती है फिर छलती है। तू हमारा हाथ पकड़कर सदा हमारे साथ नहीं चलती है।

विकल्पीय प्रश्न: नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों से चुनकर दीजिए

प्रश्न: कविता में बच्ची क्या बने रहना चाहती हैं?

  1. नटखट
  2. छोटी
  3. शरारती
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: बच्ची किसके साथ रहने के लिए बड़ी नहीं होना चाहती?

  1. माँ
  2. पिता
  3. दादा-दादी
  4. दोस्त

प्रश्न: माँ बच्चे को क्या देकर छलती हैं?

  1. किताबें
  2. मिठाइयाँ
  3. खिलौने
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: माँ के आँचल की छाया में बच्ची कैसा महसूस करती है?

  1. निर्भय
  2. भयभीत
  3. उदास
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: बच्ची कहाँ सोने की इच्छा करती है?

  1. माँ के पास
  2. पिता के पास
  3. माँ की गोद में
  4. पिता की गोद में

प्रश्न: माँ का आँचल पकड़कर बच्ची क्या करना चाहती है?

  1. कहानी सुनना
  2. बातें करना
  3. खिलौने माँगना
  4. घूमना-फिरना

प्रश्न: बच्ची के अनुसार, माँ उसे किसकी कहानी नहीं सुनाती है?

  1. राजा की
  2. परियों की
  3. रानी की
  4. चंदा मामा की

प्रश्न: पाठ में परियों को कैसा बताया गया है?

  1. दुखद
  2. सुखद
  3. सुंदर
  4. बरदान देने वाली

प्रश्न: ‘गात’ शब्द का अर्थ है _____।

  1. शरीर
  2. माता
  3. गाना
  4. हवा

प्रश्न: ‘चंद्रोदय’ का सिंध-विच्छेद होगा___।

  1. चन्द्रा + उदय
  2. चंद्रो  + दय
  3. चंद्र + उदय
  4. चंद्र + ओदय

Check Also

6th Class English book A Pact With The Sun

A Pact with the Sun: 6th Class CBSE English Chapter 08

A Pact with the Sun: NCERT 6th Class CBSE English Chapter 08 A Pact with the …